Categories: खास खबर

भारत में कहर बरपा रहा है कोरोना, मात्र एक घंटे में 675 मौतें

नई दिल्ली। दुनिया में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची पर तीसरे स्थान पर काबिज भारत में रविवार को पिछले 24 घंटों में करीब 49,000 (48,661) मामलें दर्ज किए गए। इस संख्या के बाद देश में संक्रमण के कुल 13.8 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं, जबकि इससे मात्र एक घंटे में 675 मौतें दर्ज की गई हैं।

इसके साथ ही देश में हुई कुल मौतों की संख्या 32,063 हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल मामलों की संख्या 13,85,522 तक पहुंच गई है, जिनमें से 32,063 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 8,85,577 लोग इससे उबर चुके हैं।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,67,882 हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 9,251 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं राज्य सर्वाधिक प्रभावित की स्थिति में बना हुआ है। यहां अब तक 3,66,368 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 13,389 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु (2,06,737), दिल्ली (1,29,531), कर्नाटक (90,942) और आंध्र प्रदेश (88,671) सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में1,142 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमण की कुल संख्या 1.29 लाख हो चुकी है। यहां 12,657 सक्रिय मामले हैं, वहीं 3,806 लोग मारे गए हैं और 1,13,068 लोग इससे उबर चुके हैं।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, जहां 1,000 से कम मामले दर्ज किए गए हैं, वे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (290), दादरा और नागर हवेली (860), चंडीगढ़ (852), मिजोरम (361), मेघालय (646) और सिक्किम (499) हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago