Categories: मनोरंजन

असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रियंका और निक ने बढ़ाया हाथ

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर मुसीबत में फंसे लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। प्रियंका और निक ने असम में आई बाढ़ के लिए काम कर रहीं संस्थाओं को डोनेशन दिया है। दोनों ने अपने फैन्स से भी अपील की है कि वे भी हरसंभव मदद करें। भारत पहले ही कोरोना वायरस महामारी के कारण संकट में फंसा हुआ है। और अब बिहार के बाद असम भी बाढ़ की चपेट में है।

ट्वीट पर शेयर की जानकारी

प्रियंका ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा-“हम सभी अभी महामारी से जूझ रहे हैं। असम बाढ़ से तबाह हो गया है। लाखों लोगों का जीवन संकट में है। लोगों की जान, जमीन और संपत्ति सब कुछ नष्ट हो रहा है। तेजी से बढ़ते जल स्तर ने दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क को भी डुबो दिया है।

वे आगे लिखती हैं- उन्हें हमारी मदद की जरूरत है। मैं कुछ भरोसेमंद संगठनों की डीटेल शेयर कर रही हूं जो असम में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। निक और मैंने इन्हें डोनेशन दिया है। आप सब भी उनकी मदद करें ताकि वे ज़रूरतमंदों को जरूरी चीजें पहुंचाते रहें।

 

असम की टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर हैं प्रियंका

प्रियंका असम की टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर हैं। 2016 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी जिसके बाद वे राज्य के कई कैम्पेन्स का हिस्सा रहीं। वहीं बात अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में उन्होंने अमेजन स्टूडियो के साथ दो साल का मल्टीमिलियन फर्स्ट-लुक टीवी डील साइन है। इसके अलावा दो नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन ‘वी कैन बी हीरोज’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ भी रिलीज के इंतजार में हैं। पीसी मिंडी केलिंग के साथ वेडिंग कॉमेडी और मां आनंद शीला की बायोपिक में भी काम कर रही हैं। इनके अलावा कीनू रीव्स ‘द मैट्रिक्स 4’ में भी नजर आएंगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

5 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

5 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

5 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

5 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

5 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

5 hours ago