Categories: राजनीति

लखनऊ। सियासी गलियारे में छिड़ी बहस : प्रियंका ने भाजपा सांसद को चाय पर क्यों बुलाया ?

लखनऊ। सियासी गलियारे में चर्चा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लुटियंस जोन में स्थिति अपने बंगले पर भाजपा  सांसद को चाय पर आमंत्रित किया है। प्रियंका ने बंगला खाली करने से पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया है। दरअसल यह बंगला अनिल को ही आवंटित हुआ है। इसलिए प्रियंका ने उन्हें रविवार को आमंत्रण भेज कर उनकी सहूलियत जानने और इसकी पुष्टि करने की कोशिश की गई है। हालांकि इस पर बलूनी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रियंका को यह बंगला एक अगस्त से पहले खाली करना है। ऐसा बताया जा रहा है कि चूंकि खाली करने की समय सीमा करीब आ गई है इसलिए प्रियंका का काफी सामान यहां से जा चुका है।

खबर के मुताबिक प्रियंका द्वारा बंगला खाली करने के बाद इसमें बलूनी रहेंगे। उन्हें ही ये बंगला आवंटित हुआ है हालांकि प्रियंका गांधी 35, लोधी एस्टेट स्थित आवास खाली करने की प्रक्रिया में हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने एक जुलाई को उन्हें नोटिस जारी कर उनसे एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा था क्योंकि पिछले साल उनका सुरक्षा कवर घटाने के बाद वह इसके लिये योग्य नहीं रह गई हैं।

प्रियंका गांधी का नया पता क्या होगा इसकी सटीक जानकारी अब तक नहीं हो पायी है। मीडिया में प्रियंका के नये पते को लेकर खबरें आ रही है पर इस पर अब तक प्रियंका की तरफ से मुहर नहीं लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने दिल्ली में एक मकान देखा है और वह वहां जल्द ही रहने के लिये चली जाएंगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका का कुछ सामान गुडग़ांव सेक्टर 42 की एक रिहायशी सोसाइटी स्थित एक मकान में भेजा गया, लेकिन वह वहां नहीं रहेंगी। प्रियंका के मुताबिक गुडग़ांव के मकान का इस्तेमाल उनके बच्चे कभी-कभी किया करते हैं और वह मध्य दिल्ली में ही रहेंगी।

इससे पहले खबर आई थी कि प्रियंका गांधी को राजधानी में ही सुजान सिंह पार्क स्थित एक घर काफी पसंद आया है। इस घर में रिपेयरिंग का काम भी जारी है। इस रिपेयरिंग वर्क में एक-दो महीने लगेंगे। रिपेयरिंग का काम पूरा होने तक प्रियंका गुरुग्राम स्थित घर में ही रहेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका के घर का सभी सामान अभी गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया गया है और घर का सिक्योरिटी चेक भी पूरा हो चुका है। सीआरपीएफ ने प्रियंका के शिफ्ट होने की खबर मिलने के बाद ही घर में सुरक्षा पहरा बिठा दिया। प्रियंका गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है।

फिलहाल प्रियंका किसी भी घर में रहे लेकिन वह आधिकारिक मीटिंग के लिए अपनी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का बंगला इस्तेमाल करेंगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago