Categories: खेल

सुरेश रैना बोले- भारतीय टीम के अगले धोनी बन सकते हैं रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का योगदान बेजोड़ है। शायद इसलिए जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के रिप्लेसमेंट की बात आती है, तो दिमाग खाली सा हो जाता है। हालांकि, सुरेश रैना को लगता है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा उनकी जगह ले सकते हैं। रैना ने एक पॉड कास्ट में कहा कि टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा अगले महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं।

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का मानना है कि कप्तान के तौर पर रोहित में तमाम खूबियां हैं। वे शांत रहते हैं, दूसरे खिलाड़ियों को सुनना पसंद करते हैं और हमेशा उनका विश्वास बढ़ाते हैं। सबसे बड़ी बात है कि बतौर कप्तान वे खुद आगे आकर नेतृत्व करते हैं। जब आपका कप्तान खुद आगे आकर चुनौतियां का सामना करता है और उसी समय ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा बनाकर रखता है, तो एक टीम के तौर पर आपके पास सबकुछ होता है।

रोहित युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं: रैना

उन्होंने आगे कहा कि रोहित टीम के हर खिलाड़ी को कप्तान मानते हैं। मैंने उन्हें करीब से देखा है। मैं उनकी कप्तानी में खेला हूं, तब हमने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था। तब मैंने देखा है कि कैसे उन्होंने युवा खिलाड़ियों शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल का आत्मविश्वास बढ़ाया।

‘मेरे लिए रोहित और धोनी दोनों अद्भुत’

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि खिलाड़ी रोहित के साथ को पसंद करते हैं। वह एमएस धोनी के बाद टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने एमएस की तुलना में अधिक आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि दोनों बहुत समान हैं। एक कप्तान के रूप में दोनों सुनना पसंद करते हैं। जब आपका कप्तान आपको सुनता है, तो आप बहुत सारी समस्याओं को हल कर सकते हैं, आप खिलाड़ियों की मानसिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसलिए मेरे लिए यह दोनों अद्भुत हैं।

रोहित का रिकॉर्ड भी रैना की बात का समर्थन करता है। वे आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। वे 8 साल में मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड 4 बार खिताब जिता चुके हैं। इसके अलावा, जब भी विराट कोहली को आराम दिया जाता है या वे चोटिल होने के कारण नहीं खेलते हैं, तो रोहित कप्तानी की चुनौती को स्वीकार करते हैं।

रोहित की कप्तानी में भारत ने 20 टी-20 में से 16 जीते

उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2018 में निदाहास ट्रॉफी और उसी साल एशिया कप जीता था। रोहित ने 10 वनडे में भारत की कप्तानी की, जिसमें से आठ में जीत दर्ज की। इसके अलावा जिस 20 टी-20 मैच में उन्होंने टीम इंडिया की कमान संभाली, उसमें से 16 में जीत मिली।

admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

21 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

21 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

21 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

21 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

21 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

21 hours ago