गुवाहाटी। मणिपुर में राजधानी इम्फाल से 100 किलोमीटर दूर चंदेल जिले में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के 3 जवान शहीद हो गए। साथ ही चार जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि ये उग्रवादी एक लोकल ग्रुप पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के थे।
भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान जवान उग्रवादियों की आईईडी की चपेट में आ गए। घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसा दीं। हमले के बाद सेना उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है।
उग्रवादियों ने नवंबर 2019 में भी चंदेल जिले के पास ही असम राइफल्स के कैंप पर हमला किया था। कैंप पर बम फेके गए थे। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी। बाद में उग्रवादी भाग निकले थे। इस हमले में सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ था।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…