नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को 16 लाख के पार हो गया है। अब तक 16 लाख 1 हजार 34 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। लगातार चौथी बार है, जब सिर्फ 2 दिन में एक लाख नए संक्रमित मिले हैं। अब देश में हर 10 लाख की आबादी में 13,171 लोगों का टेस्ट हो रहा है। इनमें 1,152 संक्रमित मिलते हैं, जबकि इतनी ही आबादी में संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो रही है। अब तक 10 लाख 24 हजार 451 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इससे भी बुरी खबर है कि भारत अब दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश बन गया है जहां संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। गुरुवार को ही इस मामले में इटली को पीछे छोड़ भारत 6वें से 5वें नंबर पर पहुंच गया। भारत में अब तक 35 हजार 166 लोगों की मौत हुई है। इटली में मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार 129 है। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर ब्राजील है।
8 से 16 लाख मामले होने में केवल 20 दिन लगे
देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। आंकड़ो को देखें तो 1 से 8 लाख मामले होने में 163 दिन लगे, लेकिन अब हर दूसरे दिन एक लाख नए केस बढ़ रहे हैं। इसके चलते 8 से 16 लाख केस होने में केवल 20 दिन लगे। देश में इतने मरीजों की पहचान के लिए अब तक 1.81 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है।
संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले और मौतें देश के 5 राज्यों से
संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले और मौतें देश के पांच राज्यों से हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना का प्रभाव है। यहां अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जबकि 14 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इस तरह से देश में कुल संक्रमितों में 25.47% मरीज और जान गंवाने वालों में 41.30% लोग यहीं से थे। इसी तरह तमिलनाडु में 2.34 लाख से ज्यादा केस और 3700 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
LIVE UPDATES:
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…