नई दिल्ली/चण्डीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान बबीता फोगाट और 2014 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला कबड्डी खिलाड़ी कविता देवी को हरियाणा सरकार ने खेल विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया है। हरियाण सरकार के खेल मंत्रालय के मुख्य सचिव ने हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ियों (भर्ती एवं सेवा शर्त) नियम-2018 के तहत दो अलग-अलग आदेश निकाल यह नियुक्तियां की।
बबीता ने ट्वीट कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह का धन्यवाद दिया।
बबीता नई दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। इसके बाद वह 2014 में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही थीं। उन्होंने 2012 कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
बबीता ने 2019 में राजनीति में कदम रखा था और भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। वह दादरी से विधानसभा चुनाव भी लड़ी थीं। वह हालांकि चुनाव हार गई थीं और तीसरे स्थान पर रही थीं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…