कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण ने खुलवाया था भाजपा का खाता, जानें सब कुछ…

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार सुबह कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। वे 58 साल की थीं। उनका 15 दिनों से लखनऊ के एसजीपीआई में इलाज चल रहा था। वे कानपुर में घाटमपुर विधानसभा से विधायक थीं। यह यूपी की एक ऐसी सीट थी, जिस पर राम मंदिर आंदोलन में भी भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई थी।

लेकिन 2017 में कमल रानी वरुण ने वह कर दिखाया, जिसकी आशा भाजपा ने छोड़ थी। उन्होंने अपनी जमीनी लोकप्रियता के सहारे सपा, बसपा और कांग्रेस के दबदबे को कमजोर करते हुए यहां कमल खिलाया। यही वजह थी कि, उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया और प्रावधिक शिक्षा मंत्री बनाया गया था।

पहली बार पार्षद के चुनाव में अजमाया था भाग्य

कमल रानी वरुण ने साल 1989 में पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत अजमाई थी। भाजपा ने उन्हें कानपुर के द्वारिकापुरी वार्ड से कानपुर पार्षद का टिकट दिया था। चुनाव जीत कर नगर निगम पहुंची कमलरानी 1995 में दोबारा उसी वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुईं थी। भाजपा ने 1996 में उन्हें उस घाटमपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। अप्रत्याशित जीत हासिल कर लोकसभा पहुंची कमलरानी ने 1998 में भी उसी सीट से दोबारा जीत दर्ज की थी।

लगातार दो चुनावों में मिली हार

साल1999 के लोकसभा चुनाव में कमल रानी को भाजपा ने फिर टिकट दिया। लेकिन महज 585 मतों के अंतराल से बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल संखवार के हाथों पराजित होना पड़ा था। वर्ष 2012 में पार्टी ने उन्हें रसूलाबाद (कानपुर देहात) से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा लेकिन वह जीत नहीं सकी थी। 2015 में पति की मृत्यु के बाद 2017 में भाजपा ने उन्हें घाटमपुर सीट से मैदान पर उतारा। यहां भाजपा के सामने अपनी पैठ बनाना काफी मुश्किल था। लेकिन जब चुनाव के परिणाम आए तो वे घाटमपुर सीट से भाजपा की पहली विधायक चुनी जा चुकी थीं। पार्टी की निष्ठावान और अच्छे बुरे वक्त में साथ रहीं कमलरानी को योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago