Categories: Lead News

कोरोना का कहर : गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सरकार के चार मंत्री कोरोना की चपेट में

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख 56 हजार 220 हो गई है। 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। यानी इनका इलाज चल रहा है। इनमें से करीब 9 हजार की हालत गंभीर है। इस मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। 18,720 क्रिटिकल केस के साथ अमेरिका पहले नंबर पर और 8,318 क्रिटिकल केस के साथ ब्राजील तीसरे नंबर पर है।

रविवार को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की लखनऊ के पीजीआई में मौत हो गई। जबकि, चार और कैबिनेट मंत्री कोरोना की चपेट में आए हैं।

हालांकि, सबसे ज्यादा संक्रमण वाले इन 3 देशों के इन आंकड़ों को प्रतिशत में देखें तो भारत में सबसे ज्यादा 1.57% मरीजों की हालत गंभीर है। आसान भाषा में समझें तो भारत में अभी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उनमें से हर 200 संक्रमितों में से 3 की हालत गंभीर है। अमेरिका में 200 मरीजों पर लगभग 2 मरीज और ब्राजील में 1 संक्रमित की हालत नाजुक है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख 56 हजार 220 हो गई है। शनिवार को 54 हजार 865 केस आए, तो 51 हजार 232 मरीज ठीक भी हो गए। 852 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में सिर्फ 2889 की बढ़ोतरी हुई। बीते एक महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक्टिव केस इतने कम बढ़े। इससे पहले 2 जुलाई को 1570 एक्टिव केस बढ़े थे। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार 3 दिन से 54 हजार से ज्यादा बढ़ रहा है। बीते 3 दिन में 1 लाख 67 हजार 101 केस आए, 1 लाख 25 हजार 211 मरीज ठीक हुए, 2 हजार 402 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से ही लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। वे घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं। इससे पहले वे 2 बार सांसद भी रही थीं। उनकी मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है।

 

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago