Categories: खास खबर

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। इससे पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी खुद को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा- मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारैंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार जांच करा लें।

स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को अपना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट आज आई है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर उनके सम्पर्क में हैं। इस बात पर मंथन चल रहा है कि उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाए या फिर पीजीआई में भर्ती करवाया जाए।

स्वतंत्रदेव सिंह का ट्वीट

 

मंत्रिमंडल के अब तक पांच मंत्री संक्रमित, कमल रानी की मौत

योगी सरकार के मंत्रिमंडल के अब तक पांच मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह,आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, विपक्षी दलों में सपा के एमएलसी और प्रवक्ता सुनील सिंह यादव, विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। राज्य में अब तक 89,711 संक्रमित मिल चुके हैं। राज्य में अब 1677 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में 36,037 एक्टिव मरीज हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago