Categories: क्राइम

मैनपुरी जिले के भोगांव में महिला और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विचित्र में महिला और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह दोनों के शव गांव में ही अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सूचना पाकर एसपी अजय कुमार, एडिशनल मधुवन सिंह, सीओ प्रियांक जैन व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि 27 साल का संजीव पुत्र छविनाथ गुड़गांव में रहता था। लॉकडाउन में गांव आया था। रविवार की सुबह संजीव निवासी नगला विचित्र व गांव निवासी रीतू पत्नी गौरव की हत्या कर दी गई। दोनों के शव गांव के बाहर पड़े मिले।

मृतक युवक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड, सर्विलांस व फोरेंसिक विभाग की टीमें भी पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दबी जुबान में मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है। शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक संजीव के परिवार वालों ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।

मृतक महिला के बच्चों ने ही एसपी मैनपुरी को बताया कि पापा ने ही मम्मी को मार दिया है। वहीं मृतक महिला का पति मौके से फरार है। पुलिस ने मृतका की ननद को भी हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago