जम्मू-कश्मीर के विकास को नई दिशा दे सकते हैं मनोज सिन्हा

नई दिल्ली। गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल (एलजी) बनाया गया है। वह शुक्रवार को शपथ ले सकते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने मनोज सिन्हा को एलजी बनाने के फैसले को सही बताया है। बीजेपी नेताओं ने कहा है कि उनके पास राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव दोनों है, जिससे जम्मू-कश्मीर के विकास को वह नई दिशा दे सकते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी राम माधव ने मनोज सिन्हा को उपराज्यपाल बनाने के फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने मनोज सिन्हा को विद्वान और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि मंत्री रहने के कारण उनके पास प्रशासनिक अनुभव है। माधव ने कहा, “जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रमुख के तौर पर वह घाटी के विकास को नई दिशा देने में सफल होंगे।”

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त होने पर मनोज सिन्हा को बधाई दी।जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद और पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मनोज सिन्हा से फोन पर बात कर बधाई दी।

उन्होंने कहा, “मनोज सिन्हा के पास राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों तरह के अनुभव हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंख शेखावत ने भी बधाई देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से मनोज सिन्हा के सक्षम नेतृत्व में घाटी में विकास का नया युग शुरू होगा।

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा, “वह विनम्र, लेकिन बहुत बुद्धिमान हैं। अतिशिक्षित, राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभवी होने के कारण इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बहुत योग्य हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago