Categories: दुनिया

लापरवाही : कई सालों से समुद्र किनारे रखे हुए थे अमोनियम नाइट्रेट से भरे कार्गो

बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार शाम जो धमाका हुआ, उसकी वजह लापरवाही थी। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि अमोनियम नाइट्रेट से भरे कार्गो पिछले कई सालों से समुद्र किनारे रखे हुए थे, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। कई बार अधिकारियों को चेतावनी देने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया।

मोजाम्बिक के लिए निकला था जहाज
अमेरिकी मीडिया हाउस सीएनएन की खबर के मुताबिक 2013 में एक रूसी जहाज जॉर्जिया के बटूमी से 2750 मीट्रिक टन अमोनियम नाइट्रेट लेकर मोजाम्बिक के लिए निकला था। जहाज का नाम एमवी रोसस था। इसका मालिक एक रूसी बिजनेसमैन था। यह जहाज ग्रीस में फ्यूल भरवाने के लिए रुका। यहां जहाज के मालिक ने बताया कि पैसे खत्म हो गए हैं और उन्हें लागत कवर करने के लिए एक्स्ट्रा कार्गो लोड करने होंगे। इस वजह से उन्हें बेरूत का चक्कर लगाना पड़ा और जहाज बेरूत पहुंच गया।

बेरूत में विस्फोट के बाद सैंट जॉर्ज हॉस्पिटल का हाल।

 

अधिकारियों ने चेताया था- जहाज एक तैरता बम
बेरूत पहुंचने के बाद जहाज को सरकार ने कब्जे में ले लिया। जहाज मालिक पर नियमों की अनदेखी करने और पोर्ट का बकाया नहीं चुकाने के आरोप लगे। लेबनान के कस्टम डिपार्टमेंट के डायरेक्टर बदरी दहेर ने बताया कि कई बार चेतावनी दी गई कि यह जहाज एक तैरता बम है। 2014 में इस जहाज से अमोनियम नाइट्रेट के कंटेनरों को उतारकर पोर्ट के स्टोर रूम में रख दिया गया। तब से कंटेनर वहीं पड़े थे। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल ज्यादातर फर्टिलाइजर के तौर पर और माइनिंग के लिए ब्लास्ट करने के लिए होता है।

विस्फोट में 135 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद घरों और गलियों का हाल।

 

बेरूत के गवर्नर कहा- 10 से 15 अरब डॉलर का नुकसान हुआ
विस्फोट में मरने वालों की संख्या 135 पहुंच गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 5000 लोग घायल हैं और कई लापता हैं। बेरूत के गर्वनर मारवन अबोद ने कहा कि पोर्ट में हुए विस्फोट में करीब 10 से 15 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इससे पहले अधिकारियों ने 3 से 5 अरब डॉलर के नुकसान का आकलन किया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

6 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

6 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

6 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

6 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

6 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

6 hours ago