जालसाजी में पकड़े गए 9 में से तीन पॉजिटिव निकले, एसीपी समेत 14 पुलिसकर्मी क्वारैंटाइन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजधानी की सायबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने के मामले में 9 जालसाज को गिरफ्तार किया था। जेल भेजने से पहले उनके कराए गए कोरोना टेस्ट में तीन पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद साइबर सेल के एसीपी सहित 14 पुलिसकर्मी क्वारैंटाइन किया गया हैं। वहीं लखनऊ में 707 नए मरीज मिलने के रिकॉर्ड संख्या मिलने के बाद शहर में 11,512 पहुंच गई हैं। जिसमें से 6090 मरीज सही हो गए हैं।

9 जालसाज हुए थे गिरफ्तार: बीते गुरुवार को साइबर सेल ने पेंशन धारकों के खातों से ठगी करने वाले 9 जालसाजों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सभी आरोपित झारखंड के रहने वाले हैं। गिरोह के सक्रिय सदस्य ज्यादातर पेंशन धारकों को अपना निशाना बनाते थे। छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपितों के पास से पेंशन धारकों की लिस्ट भी मिली है। आरोपितों ने पिछले तीन साल में करीब 3.50 करोड़ रुपये ऑनलाइन ठगने की बात कुबूल की है। आरोपितों के पास से पुलिस ने तीन लाख रुपये, सात मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है।

रिकॉर्ड 707 नए केस मिले, अब तक 140 की मौत

राजधानी में मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को सिविल हॉस्पिटल में महिला कर्मचारी समेत 707 नए कोरोना केस मिले। इसके बाद राजधानी में 11,512 केस कोरोना के हो गए हैं। इसमें से 6090 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। अब तक 140 मरीजों की मौत हो गई हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago