Categories: क्राइम

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या

बड़ौत। बागपत जिले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की  मंगलवार की सुबह बदमाशों ने उनके खेतों के पास गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना से इलाके और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल उनकी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर रोजाना की तरह आज सुबह घर से मार्निंग वॉक के लिए गए थे। लौटते समय उनके खेतों के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचे से तीन गोली मारकर संजय खोखर की हत्या कर दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सीओ बड़ौत आलोक सिंह व इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही घटनास्थल को सीज कर दिया। घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने घटना से पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है।
साथ ही जिलाध्यक्ष ने पुलिस से हत्यारोपितों को पकड़ने की मांग की है। उधर एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के पीठ, कनपटी व सीने में तमंचे से गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल से एक 315 का कारतूस भी मिला है। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द हत्योराेपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आतंकी हमले नौसेना और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की मौत

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी…

3 hours ago

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ भारत लौट रहे PM मोदी

 नई दिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को भारत ने किस गंभीरता से लिया…

3 hours ago

लखनऊ के नवाबों की घर में कटी नाक, दिल्ली से नहीं कर पाए हिसाब बराबर

नई दिल्ली। गेंदबाजों की शानदार वापसी और फिर केएल राहुल- अभिषेक पोरेल के शानदार अर्धशतकों के…

3 hours ago

Attack: आतंकियों ने क्यों रचा ये कायराना षड्यंत्र?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में…

3 hours ago

सीएम योगी, मायावती-अखिलेश समेत विपक्ष ने आतंकी हमले की निंदा

 लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा भाजपा सहित विपक्षी पार्टियों…

3 hours ago

बढ़ाई गई निगरानी, पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।…

3 hours ago