Categories: देश

भारत दुनियाभर में कोविड-19 के 53,601 नए मामले दर्ज, एक ही दिन में 871 से अधिक मौतें

नई दिल्ली। भारत दुनियाभर में कोविड -19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने वाला तीसरा देश है। मंगलवार को यहां कोविड-19 के 53,601 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों के साथ कुल मामले 22,68,675 हो गए हैं। वहीं देश में एक ही दिन में 871 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। यहां संक्रमण से अब तक करीब 16 लाख लोग उबर चुके हैं, जो कि सक्रिय मामलों की तुलना में दोगुने से अधिक है।

कुल मामलों में से, 6,39,929 सक्रिय मामले हैं जबकि 15,83,489 बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं 45,257 लोग जानलेवा वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में एक दिन में 47,746 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जो कि अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में रिकवरी दर 69.79 प्रतिशत हो गई है।

सरकार ने सोमवार को 6,98,290 नमूनों का टेस्ट किया। अब तक कुल 2,52,81,848 नमूनों का टेस्ट किया गया है।

महाराष्ट्र कुल 5,15,332 मामलों और 17,757 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ हैा। इसके बाद तमिलनाडु में 2,96,901 मामले और 4,927 मौतें हुईं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का स्थान है।

admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

8 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

8 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

8 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

8 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

8 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

8 hours ago