नोएडा। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली सुदीक्षा भाटी की बीते सोमवार को बुलंदशहर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि बुलेट सवार दो युवक रास्ते में छेड़खानी कर रहे थे। इससे सुदीक्षा हादसे का शिकार हुई। इस प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई, पांच अन्य टीमों को भी सक्रिय किया गया। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है।
अब बुलंदशहर पुलिस ने इनाम का सहारा लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने बुलेट सवार आरोपियों की पहचाने बताने पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस सीडीआर, हादसा स्थल पर मोबाइल लोकेशन व इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
एसएसपी ने कही ये बात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, सुदीक्षा के पिता की शिकायत, उसके चचेरे भाई और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर बीते मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें छेड़छाड़ के आरोप नहीं है।
पिता ने यह लगाया था आरोप
सुदीक्षा के पिता जितेंद्र ने आरोप लगाया था कि, सुदीक्षा अपने ननिहाल बुलंदशहर जा रही थी। लेकिन कुछ बाइक सवार दीक्षा से छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी के कारण ही औरंगाबाद थाना क्षेत्र में हादसा हुआ और उसमें दीक्षा की जान गई और दीक्षा का भाई घायल है।
सरकार की स्कॉलरशिप पर अमेरिका में कर रही थी पढ़ाई
सुदीक्षा ग्रेटर नोएडा के दादारी थाना क्षेत्र में डेरी स्कनर गांव की रहने वाली थी। पिता जितेंद्र भाटी चाय बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सुदीक्षा ने अपनी मेहनत के बलबूते भारत सरकार से स्कॉलरशिप हासिल की थी। वह अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी। उसे एचसीएल की तरफ से 3.80 करोड़ की स्कॉलरशिप मिली थी। सुदीक्षा जून में भारत लौटी थी और उसे 20 अगस्त को अमेरिका लौटना था।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी…
नई दिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को भारत ने किस गंभीरता से लिया…
नई दिल्ली। गेंदबाजों की शानदार वापसी और फिर केएल राहुल- अभिषेक पोरेल के शानदार अर्धशतकों के…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में…
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा भाजपा सहित विपक्षी पार्टियों…
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।…