Categories: दुनिया

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 18 लाख 24 हजार मामले

वेलिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 18 लाख 24 हजार 14 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 58 हजार 310 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 73 हजार 28 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने लोकसभा चुनाव टालने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने रविवार को कहा कि अब चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के लिए पहले 19 सितंबर का समय तय किया गया था। अब तक देश में 1622 मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई हैं। लिहाजा चुनावों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

वहीं, इटली ने सोमवार से तीन हफ्ते के लिए अपने सभी नाइटक्लब, डिस्को और क्लब बंद करने का ऐलान किया है। यहां लोगों से कुछ इलाकों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा ने रविवार को कहा कि हम इस बीमारी से हुई मौतों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 55,66,632 1,73,128 29,22,724
ब्राजील 33,40,197 1,07,879 24,32,456
भारत 26,47,316 51,045 19,18,076
रूस 9,22,853 15,685 7,32,968
साउथ अफ्रीका 5,87,345 11,839 4,72,377
पेरू 5,35,946 26,281 3,65,367
मैक्सिको 5,22,162 56,757 3,55,101
कोलंबिया 4,68,332 15,097 2,87,436
चिली 3,85,946 10,452 3,58,828
स्पेन 3,58,843 28,617 उपलब्ध नहीं

 

मैक्सिको: एक दिन में करीब 5 हजार मामले

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 448 नए मामले सामने आए और 214 मौतें हुईं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 22 हजार 162 हो गया है। अब तक देश में 56 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। मैक्सिको सरकार ने कहा कि देश में जल्द वैक्सीन तैयार करने की कोशिश हो रही है। 14 अगस्त को सरकार ने एस्ट्रेजेनेका कंपनी के साथ करार किया है। देश को महामारी से लड़ने के लिए करीब 20 करोड़ वैक्सीन की जरूरत होगी।

फ्रांस: लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा मामले

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। रविवार को 3015 केस मिले। यहां चार दिन पहले लॉकडाउन हटाया गया था। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 18 हजार 536 हो गया है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही सरकार ने राजधानी पेरिस और मार्सेल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों के लिए नई ट्रेवल गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago