लखनऊ। भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सोमवार को निर्विरोध चुन लिये गये। राज्य में सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर भाजपा के निषाद को निर्विरोध चुना गया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने को बताया कि निषाद को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
दीक्षित ने बताया कि निषाद का निर्विरोध चुना जाना तय था क्योंकि कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निषाद के निर्विरोध चुने जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने दी।
राज्यसभा की यह सीट सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के कारण रिक्त हुई थी। वर्मा का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था। बसपा की सरकार में राज्य मंत्री रहे निषाद दो साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पिछले सप्ताह मंगलवार को उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था।
भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय थी। प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 306 विधायक हैं। उसके बाद सपा के 48, बसपा के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, कांग्रेस के सात, सुलेहदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, तीन निर्दल और राष्ट्रीय लोकदल तथा निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के एक-एक विधायक हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…