Categories: दुनिया

पुतिन के कट्टर आलोचक रहे विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी की हालत नाजुक

ओमस्क। रूस की राजनीति के अहम किरदारों में शुमार और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक रहे विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी की हालत नाजुक है। साइबेरिया से मॉस्को लौटने के दौरान गुरुवार को प्लेन में 44 साल के नवाल्नी की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद प्लेन की ओमस्क में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और नवाल्नी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी प्रेस सेक्रेटरी किरा यार्मिश को शक है कि नवाल्नी को किसी ने चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। यार्मिश ने बताया कि तबीयत बिगड़ने से पहले नवाल्नी ने सिर्फ चाय पी थी।

यार्मिश ने ट्वीट किया, “नवाल्नी को पिछले साल जेल में भी जहर देने की कोशिश हुई थी। इस बार भी उनके साथ ऐसा ही किया गया। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर का कहना है कि हालत गंभीर है। हालांकि, उनके बीमार होने की वजहों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।

प्लेन में बैठने से पहले ठीक थे नवाल्नी
प्लेन में नवाल्नी के साथ मौजूद रहे पैसेंजर पैवेल लेबडेव ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि सफर शुरू होने से पहले तक नवाल्नी बिल्कुल ठीक थे। वे फ्लाइट टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद टॉयलेट गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब उन्हें टॉयलेट से निकाला गया तो वे दर्द में तड़प रहे थे। पैवेल लैबडेव ने एयरपोर्ट के कैफे में नवाल्नी के साथ चाय पीते हुए अपनी फोटो भी पोस्ट की है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के लिए जाने जाते हैं
वे पुतिन के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 2018 में पुतिन के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए नॉमिनेशन भी फाइल किया था। हालांकि, धोखाधड़ी के मामले की वजह से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थी। नवाल्नी ने आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ बोलने की वजह से उन पर आरोप लगाए गए।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

16 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

16 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

16 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

16 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

17 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

17 hours ago