लगातार दो बार भाजपा विधायक रहे जन्मेजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत

देवरिया। जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए। यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया।

लखनऊ स्थित आवास पर शव लाया गया।

 

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

समर्थकों का आवास पर लगा तांता

विधायक की जब तबियत बिगड़ी तो वे लखनऊ स्थित अपने आवास में थे। विधायक का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया है। निधन की खबर पाकर तमाम भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास पहुंचे हैं।

आवास पर समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की लगी भीड़।

 

पहली बार बसपा के टिकट पर बने थे विधायक

जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को गोरी बाजार के देवगांव में हुआ था। उनके पिता त्रिलोकीनाथ सिंह किसान थे। उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है। उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। वे साल 2000 में हुए उपचुनाव में पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। वह लगातार दो बार भाजपा से विधायक थे। 2012 में उन्होंने बसपा के उम्मीदवार प्रमोद सिंह को हराया था। वहीं, 2017 में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को मात दी थी।

सीएम ने योगी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक जताया है। कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। पार्टी व समाज ने एक सच्चा हितैषी खो दिया। परिवार आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहन करने की क्षमता मिले।

सपा ने श्रद्धांजलि दी

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago