मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से एक महिला मरीज अस्पताल से फरार हो गई। यह महिला मरीज तीसरी मंजिल के वार्ड से पाइप के सहारे नीचे कूदकर फरार हो गई। इसका पता जब कालेज प्रशासन को लगा तब हड़कंप मच गया। इस महिला मरीज की तलाश करायी गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। महिला का पाइप से उतरते हुए फोटो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। महिला की तलाश की जा रही है।
यह महिला मरीज अयोध्या की रहने वाली बताई गई है। इस महिला को 6 अगस्त को जिला अस्पताल से रैफर कर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला मानसिक रोगी होने के कारण मनोरोग विभाग में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि यह महिला रोगी 14 अगस्त को भी अस्पताल से फरार हो गई थी। बाद में यह महिला रोगी दबथुवा में मिली थी।
परिजनों से सम्पर्क करने में जुटी पुलिस
कालेज के प्रिंसिपल डॉ एसके गर्ग ने बताया महिला के भाई से संपर्क किया गया था। उसने यहां आने में असमर्थता जताई थी। उसका कहना था कि उसका एक्सीडेंट हो गया है वह नहीं आ सकता। इसी दौरान यह महिला रोगी वार्ड से फरार हो गई। इस महिला के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
महिला की तलाश कराई जा रही है। यह महिला रोगी शुक्रवार की सुबह तीसरी मंजिल से पाइप के सहारे नीचे उतरकर फरार हुई, वहीं दूसरी ओर महिला जिस तरह से पाइप के सहारे नीचे उतर कर फरार हुई उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…