Categories: दुनिया

अगर कोरोना की वैक्सीन बनती है तो केवल एक डोज से काम नहीं चलेगा : विशेषज्ञ

टेनेसी। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 53 लाख 77 हजार 711 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 77 लाख 977 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 50 हजार 149 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 26 हजार 585 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

अमेरिका के विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर कोरोना की वैक्सीन बनती है तो केवल एक डोज से काम नहीं चलेगा। लोगों को दो डोज की जरूरत पड़ेगी और यही सबसे बड़ी समस्या है। मौजूदा समय में ही टेस्टिंग किट, पीपीई किट और दूसरी जरूरी चीजों की कमी है। ऐसे में दो बार वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चलाना बड़ा काम है।

टेनेसी के वैंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी की हेल्थ पॉलिसी प्रोफेसर डॉ. केली मूर ने कहा कि यह मानव इतिहास का सबसे कठिन वैक्सीनेशन प्रोग्राम होगा। अमेरिका में वैक्सीन को मार्केट तक लाने के लिए ऑपरेशन वार्प स्पीड चल रहा है। इसके तहत छह फार्मास्यूटिकल कंपनी को रुपए दिए गए हैं। इनमें से दो कंपनी मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर हैं। दोनों कंपनी 30 हजार वॉलंटियरों को वैक्सीन की दो डोज दे रही हैं। मॉडर्ना 28 दिन के बाद तो फाइजर 21 दिन के बाद दूसरी डोज देगी।

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि अगर वे चुनाव जीते तो कोविड-19 जैसी महामारी की पहले से ही पहचान के लिए एक बार फिर से ‘प्रेडिक्ट’ प्रोग्राम लॉन्च करेंगे। यह प्रोग्राम पहली बार 2005 में एच1एन1 फ्लू वायरस के समय लॉन्च किया गया था। इसमें जूनोटिक बीमारियों और वायरस के फैलने के बारे में रिसर्च की जाती है। 2019 में इसे बंद कर दिया गया था।

इजराइल: लैब्स कर्मचारी हड़ताल पर

इजराइल में सरकार से नाराज 400 लैब्स के 2,000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। देश में केवल गंभीर मरीजों, कैंसर और हार्ट के मरीजों की टेस्टिंग की जाएगी। कोरोना की टेस्टिंग भी चालू रहेगी, इसमें सिर्फ पॉजिटिव मिले लोगों का रिजल्ट बताया जाएगा। निगेटिव आने पर कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 555 नए मामले आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 14 हजार 20 और मरने वालों की संख्या 919 हो गई है।

इजराइल के यरूशलम में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन करते लोगों को हटाती पुलिस। यहां संक्रमण के चलते लॉकडाउन के नियमों को सख्त किया गया है, लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

 

ब्राजील: 24 घंटे में 366 मौतें
ब्राजील में रविवार को करोना से 366 लोगों की मौत हुई और 16 हजार 158 नए मामले आए। देश में संक्रमण के कुल मामले 38 लाख 62 हजार 311 हो गए हैं। अब तक एक लाख 20 हजार 896 लोगों की जान गई है। यहां साउ पोलो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। साउ पोलो में 8 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और 29 हजार से ज्यादा की जान गई है। संक्रमण के मामले में इसके बाद रियो डि जेनेरियो है।

ब्राजील के नोवा गुएसु शहर में कोरोना से मौत के बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाने ले जाते हेल्थ वर्कर्स। देश में 38 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

 

चीन: 24 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी
चीन में 24 मरीजों की रविवार को अस्पतास ले छुट्‌टी हो गई। अब देश में केवल 237 मरीजों का इलाज चल रहा है, इसमें चार की हालत गंभीर है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 80 हजार 177 लोगों का इलाज किया जा चुका है। देश में संक्रमण के कुल 85 हजार 31 मामले आ चुके हैं और 4634 लोगों की जान गई है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago