Categories: क्राइम

लखनऊ : लेन-देन के विवाद में प्राॅपर्टी डीलर ने हिस्ट्रीशीटर पार्टनर को गोली मारी, मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह पीजीआई थाना क्षेत्र में गोली चलने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ पार्टनर है। पुलिस ने बताया कि जानकारी में यह बात सामने आई है कि दुर्गेश एक हिस्ट्रीशीटर है और उसने किसी को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे।

मनीष और पलक नामक व्यक्ति उनसे पैसे लेने आए थे। जिसके बाद घर में मारपीट हुई है। घर से निकलते वक्त गोली मारी गई है। वहीं जांच में एक संदिग्ध लड़की की भी मामले में संलिप्तता सामने आ रही है। जिसकी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर 14 में दुर्गेश कुमार घर पर थे। उसी समय स्काॅर्पियो सवार कुछ लोग उनके घर पर पहुंचे। जांच में पता चला है कि सभी एक-दूसरे को पहचानते थे। अचानक गोली चलने के बाद स्काॅर्पियो सवार बदमाश फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, स्काॅर्पियो सवार दुर्गेश के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। किसी जमीन को लेकर लेन-देन का विवाद दोनों में था। इसी को लेकर जब सुबह स्काॅर्पियो सवार बदमाश दुर्गेश के घर पहुंचे तो पहले ऊपर घर में गए। फिर जब नीचे उतरे तो किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने दुर्गेश को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

मृतक दुर्गेश यादव था हिस्ट्री शीटर

पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में पुलिसिया जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक दुर्गेश उरुवा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी चारु निगम ने बताया कि पीजीआई थाना क्षेत्र में सेक्टर 12 में दुर्गेश एक सचिवालय कर्मी अखिल यादव के घर में बिना रेंट एग्रीमेंट के किराए पर रह रहा था। उसके साथ 3 लोग और किराए पर साथ में ही रहते थे। रूम की सर्चिंग में कई सीलबंद लिफाफे और पूरे यूपी के अलग अलग जिलों के कई लड़कों की मार्कशीट और फ़ोटो आदि बरामद हुई है।

चारु के मुताबिक- प्रथम दृष्टया यही समझ में आ रहा है कि दुर्गेश लोगों को जाली दस्तावेजों के सहारे नौकरी दिलाने का काम भी करता था। जानकारी मिली है कि दुर्गेश कल रात में लखनऊ पहुंचा है। उनके भाई मानवेन्द्र जोकि खुद को पत्रकार बताते हैं। उनका एक प्रेस कार्ड भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago