Categories: क्राइम

मथुरा : विदेशी मूल की किशोरी के साथ उसके पाकिस्तानी संगीत टीचर ने किया दुष्कर्म

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में विदेशी मूल की किशोरी के साथ उसके ही संगीत टीचर ने दुष्कर्म किया। आरोपी पाकिस्तान का रहने वाला है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।

स्कूटी पर बैठी पीड़ित।

 

मां के साथ रह रहे शख्स पर दुष्कर्म का आरोप

यूक्रेन निवासी दंपती 2014 में वृंदावन आए थे। यहां वे इस्कॉन मंदिर में भजन गायन करते हैं। इसी बीच उनका संपर्क पाकिस्तान के कराची शहर निवासी आनंद कुमार से हुआ। आनंद कुमार संगीत सिखाने का काम करता है। वह यहां 10 सालों से टूरिस्ट वीजा पर रह रहा है। करीब तीन साल पहले यूक्रेन निवासी महिला का आनंद से संबंध हो गया। इसलिए वह अपने पति से अलग आनंद के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी। लेकिन आनंद उसकी 14 साल की बेटी को संगीत सिखाने उसके घर आता जाता रहा। बेटी अपने पिता के साथ रहती है।

बीते सोमवार की रात आनंद कुमार किशोरी के फ्लैट पर गया। उस वक्त किशोरी के पिता किसी काम के सिलसिले में बाहर थे। घर पर किशोरी अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर आनंद कुमार ने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब पिता लौटे तो किशोरी ने रोते हुए अपनी पीड़ा बताई। पिता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago