किसानों से मिलने अयोध्या जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हिरासत में

बाराबंकी। किसानों से मिलने अयोध्या जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी में हाइवे पर प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान लल्लू और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। लल्लू ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार कुछ भी कर ले, लेकिन कांग्रेस किसानों की आवाज दबने नहीं देगी। चाहे जेल जाना पड़े या लाठी खानी पड़े।

प्रशासनिक अधिकारियों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की हुई झड़प।

 

राजमार्ग पर रोककर हिरासत में लिया गया

अयोध्या में एयरपोर्ट और हाईवे के विस्तार के लिए यूपी सरकार द्वारा किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि अधिग्रहण मनमाने ढंग से हो रहा है। किसानों के साथ भेदभाव हो रहा है। ऐसे में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या में किसानों से मुलाकात करने जा रहे थे। लेकिन, इसकी भनक लगते ही बाराबंकी से होकर गुजरने वाले अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चौपुला चौराहे पर पुलिस की हलचल बढ़ गई। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पहुंची तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, ताकि वह आगे न जाने पाएं।

गेस्ट हाउस में रखा गया

एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय व पुलिस बल ने प्रदेश अध्यक्ष लल्लू को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रखा है। हालांकि, वह जाने पर अड़े हुए हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने बताया कि सरकार अयोध्या जनपद में एयरपोर्ट और हाइवे के नाम पर किसानों की बेशकीमती जमीन का अधिग्रहण कर रही है और मुआवजे में जबरदस्त भेदभाव कर रही है। कहीं मुआवजे के नाम पर किसानों को 70 लाख रुपए बीघा तो कहीं किसानों को 10 लाख रुपए बीघा मुवावजा दे रही है, जो भूमि अधिग्रहण कानून का खुला उल्लंघन है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में रखा गया।

 

जेल जाने से नहीं घबराता

लल्लू ने कहा कि हम किसानों से मिलने जा रहे थे, मगर सरकार के इशारे पर प्रशासन ने आगे जाने नहीं दिया है। लेकिन, सरकार के इस दमनकारी नीति के आगे कांग्रेस झुकेगी नहीं। इसके लिए हम लाठी भी खाएंगे और जेल भी जाएंगे। लेकिन किसानों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। राजनीति में मुकदमे इनाम और जेल घर की तरह होता है। हम इससे घबराते नहीं हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago