Categories: दुनिया

चीन के दुश्मन ताइवान से रिश्ते सुधारने की कोशिश में पाकिस्तान

काहिरा। चीन को अपना सदाबहार और सबसे करीबी दोस्त बताने वाला पाकिस्तान उसके दुश्मन ताइवान के साथ सीक्रेट ट्रेड डील कर रहा है। इसकी जानकारी खुद काहिरा में मौजूद पाकिस्तान एम्बेसी की एक अफसर ने दी। पाकिस्तान का यह कदम चीन को नाराज कर सकता है। चीन और ताइवान के बीच हमेशा तनावपूर्ण संबंध रहे हैं।

दक्षिण चीन सागर में ताइवान और चीन की सेनाएं पिछले महीने मिलिट्री ड्रिल कर चुकी हैं। अमेरिका भी कहा चुका है कि अगर ताइवान पर कोई हमला होता है तो वो ताइवान का साथ देगा।

काहिरा में पाकिस्तान एम्बेसी है। यहां इन्वेस्ट अटैची (डिप्लोमैट या अफसर) के तौर पर सिद्र हक तैनात हैं। बुधवार को ताइवान ट्रेड सेंटर में ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट पर एक प्रोग्राम था। इसमें सिद्र हक भी शामिल हुईं। इसी कार्यक्रम में ताइवान के ट्रेड डायरेक्टर माइकल येह भी मौजूद थे। सिद्र और माइकल के बीच बातचीत हुई। इसमें पाकिस्तान और ताइवान के कारोबारी रिश्ते मजबूत बनाने पर फोकस रहा।

फोटो भी सामने आई
ताइवान के ट्रेड डायरेक्टर से मुलाकात का फोटो हक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद इसे डिलीट भी कर दिया। लेकिन, तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। ट्वीट में हक ने कहा था- मैंने ताइवान के सीनियर कमर्शियल ट्रेड ऑफिसर माइकल येह से मुलाकात की। ट्रेड सेक्टर के दूसरे लोगों से मिलना हमेशा अच्छा महसूस कराता है।

चीन ताइवान को हमेशा अपना हिस्सा बताता रहा है। जबकि ताइवान एक स्वतंत्र देश है और वहां लोकतांत्रिक सरकार है। चीन ताइवान को मान्यता नहीं देता जबकि एक देश के तौर पर ताइवान के दुनियाभर में कारोबारी रिश्ते हैं। चीन ने कभी ताइवान को डब्ल्यूएचओ का हिस्सा नहीं बनने दिया।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago