Categories: खास खबर

कंगना ने ट्वीट कर बोला संजय रावत पर हमला, खुद को बताया मराठा

मुंबई। कंगना रनौत के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कंगना जी ने महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।

उन्होंने कहा कंगना को धमकी कौन देगा, जरुरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?

कंगना ने एक बार फिर से शिवसेना नेता संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ने ट्वीट कर खुद को एक मराठा बता दिया है। उन्होंने किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है और मैं डंके की चोट पे कहती हूं हॉ मैं मराठा हूं ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?

कंगना रनौत ने संजय राउत को किया ओपन चैलेंज

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना सासंद संजय राउत को चैलेंज किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि वो मुंबई आने जा रही हैं। 9 सिंतबर को कंगना मुंबई आएंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों मे कहा है कि यदि किसी में दम है तो वो उन्हें रोक के दिखाए।

Pok के बाद कंगना ने तालिबान से की मुंबई की तुलना

कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की आलोचना करते हुए मुंबई की तुलना अब तालिबान से की है। मंत्री ने अभिनेत्री के लिए कहा था कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कंगना अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती हैं, वह मेरे संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं, एक ही दिन में यह पीओके से तालिबान बन गया। कंगना ने इसके साथ एक खबर के लिंक को भी साझा किया जिसके मुताबिक, देशमुख ने कंगना के लिए कहा है कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है और अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

कंगना ने ट्वीट कर कहा, मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए अब मैंने तय किया है कि मैं आने वाले इस सप्ताह 9 सितंबर को मुंबई वापस आऊंगी। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मैं टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

शिवसेना के सांसद संजय राउत द्वारा कंगना को मुंबई वापस न लौटने की बात कहे जाने के बाद अभिनेत्री ने मुंबई और पीओके के बीच तुलना करने की यह टिप्पणी दी थीं। दरअसल, कंगना ने ट्वीट कर मुंबई और यहां की पुलिस की निंदा की थी, जिस पर राउत का यह बयान आया था। कंगना फिलहाल लॉकडाउन के चलते अपने होमटाउन मनाली में हैं, जहां वह अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago