बेल्जियम। चार बार के ओलिंपिक चैंम्पियन ब्रिटेन के मोहम्मद फराह ने एक घंटे की रेस में सबसे ज्यादा दूरी तय करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने डायमंड लीग में यह कारनामा किया। 2007 में हेले गेब्रेलसेसी ने एक घंटे में 21 हजार 285 मीटर की दूरी तय की थी। फराह ने 21 हजार 330 मीटर के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रियो ओलिंपिक के बाद फराह ने रोड रनिंग शुरू कर दी थी, लेकिन टोक्यो ओलिंपिक में 10 हजार मीटर रेस में हिस्सा लेने के लिए ट्रैक पर वापस लौटे हैं। वे अक्टूबर के बाद पहली बार किसी इवेंट में हिस्सा ले रहे थे।
बेल्जियम के अबदी बशीर दूसरे स्थान पर रहे
21 हजार 322 मीटर के साथ बेल्जियम के अबदी बशीर दूसरे स्थान पर रहे। बशीर ने कुछ समय के लिए बढ़त बनाई लेकिन अंत में फराह विजेता रहे। महिलाओं के इवेंट में भी नीदरलैंड की सेफैन हसन ने एक घंटे में सबसे ज्यादा दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 18 हजार 930 मीटर के साथ डायर ट्यून के 2008 में बनाए गए 18 हजार 517 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा। पुरुषों की 1500 मीटर रेस में नॉर्वे के जकोब इंगेब्रिएत्सेन विजेता रहे। स्वीडन के आर्मांड डुप्लांटिस पोल वॉल्ट इवेंट में विजेता रहे। उन्होंने 6 मी की ऊंचाई हासिल कर इवेंट रिकॉर्ड बनाया।
पेरेज ने महिला हाफ मैराथन में बनाया रिकॉर्ड
केन्या की पेरेज जेपचिरचिर ने पराग्वे में महिलाओं की हाफ मैराथन रेस में शनिवार को विश्व रिकॉर्ड बनाया। 26 साल की पेरेज ने एक घंटे 5 मिनट और 34 सेकंड के समय के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इथियोपिया की नेटसानेट गुडेटा के रिकॉर्ड को तोड़ा, जोकि उन्होंने 2018 में विश्व हाफ मैराथन चैंपियनशिप में एक घंटे छह मिनट और 11 सेकंड का समय लेकर बनाया था।
नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…
नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…
लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…
-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…
नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…