Categories: दुनिया

जापान में तूफान : कई जगहों पर बुलेट ट्रेन रद्द, 500 घरेलू फ्लाइट्स भी कैंसिल

ओकिनावा। जापान में एक हफ्ते में दूसरे तूफान ने रविवार को दस्तक दी। इस तूफान से बिजली सप्लाई पर बड़े पैमाने पर असर पड़ा है। देश में करीब 5 लाख लोगों के घरों में बिजली गुल हो गई है। ओकिनावा समेत कई आईलैंड पर तूफान से घरों को नुकसान पहुंचा। करीब 8 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

सोमवार को तूफान खत्म होने के बाद भी कई इलाकों में यातायात प्रभावित है। कई जगहों पर बुलेट ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। 10 एयरपोर्ट से करीब 500 घरेलू फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हैशेन तूफान कमजोर हुआ है। हालांकि, तूफान जाने के बाद भी भारी बारिश हो सकती है। 144 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। फिलहाल यह तूफान साउथ कोरिया की ओर बढ़ गया है।

जापान के शिबा टाउन में लैंडस्लाइड से कई घरों को नुकसान पहुंचा।

 

क्युशु रीजन में 40 लोग घायल

क्युशु रीजन में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। सोमवार को मियाजाकी राज्य में हुए लैंडस्लाइड में चार लोग लापता हो गए और एक घायल हो गया। यहां पर करीब 4 लाख से ज्यादा घरों में बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे पहले यहां पर जुलाई में भी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। बाढ़ से करीब 43 लोगों की मौत हो गई थी।

जापान के फुकुओका इलाके में तेज हवा के बाद गिरा एक कार शेड। फुकुआको समेत देश के कई दक्षिणी इलाके में तूफान का असर नजर आया।

 

एक हफ्ते पहले आया था मयस्क तूफान

जापान में यह इस हफ्ते में दूसरा तूफान है। एक हफ्ते पहले यहां पर मयस्क तूफान आया था। इस दौरान जापान के तट के पास न्यूजीलैंड से 5800 जानवरों को चीन ले जा रहा कार्गो डूब गया था। इसके 43 क्रू मेंम्बर्स में से सिर्फ दो बचाए जा सके थे।

यह फोटो मयस्क तूफान के बाद डूबे कैटल कार्गो से जिंदा बचाए गए क्रू मेम्बर की है। वह लाइफ बोट के सहारे समुद्र में तैरता मिला था।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आतंकी हमले नौसेना और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की मौत

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी…

4 hours ago

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ भारत लौट रहे PM मोदी

 नई दिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को भारत ने किस गंभीरता से लिया…

4 hours ago

लखनऊ के नवाबों की घर में कटी नाक, दिल्ली से नहीं कर पाए हिसाब बराबर

नई दिल्ली। गेंदबाजों की शानदार वापसी और फिर केएल राहुल- अभिषेक पोरेल के शानदार अर्धशतकों के…

4 hours ago

Attack: आतंकियों ने क्यों रचा ये कायराना षड्यंत्र?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में…

4 hours ago

सीएम योगी, मायावती-अखिलेश समेत विपक्ष ने आतंकी हमले की निंदा

 लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा भाजपा सहित विपक्षी पार्टियों…

4 hours ago

बढ़ाई गई निगरानी, पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।…

4 hours ago