Categories: दुनिया

दुनिया में अब तक 2.72 करोड़ केस, इजराइल के 40 शहरों में नाइट कर्फ्यू

वॉशिंगटन/लंदन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 72 लाख 34 हजार 892 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 93 लाख 13 हजार 26 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 87 हजार 550 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

इजराइल सरकार ने सोमवार से देश के 40 शहरों में रात के समय कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इन सभी शहरों में बीते कुछ हफ्तों से नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए होगा। बीते 24 घंटे में देश में 1708 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 30 हजार 644 हो गया है।

यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेन फंड (यूनिसेफ) ने कहा है कि यह कोरोना वैक्सीन तैयार होने के बाद दुनिया के देशों में इसकी सप्लाई करने के लिए तैयार है। इससे सभी देशों तक तेजी से और सुरक्षित ढंग से वैक्सीन पहुंचाने में मदद मिलेगी। यूनिसेफ दुनिया में वैक्सीन का सबसे बड़ा खरीददार है। यह हर साल 100 देशों के लिए करीब 200 करोड़ वैक्सीन खरीदता है।

यूएन के स्टाफ सीरिया में संक्रमित

संयुक्त राष्ट्र(यूएन) के स्टाफ के 200 लोग सीरिया में संक्रमित मिले हैं। ये सभी यहां पर संक्रमण रोकने में जुटे थे। यूएन का एक लेटर लीक होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। सीरिया में बीते दो महीने में मामले दस गुना बढ़े हैं। अब तक देश में 3100 मामले आए हैं और 134 की मौत हुई है।

ब्रिटेन: मई के बाद सबसे ज्यादा मामले

ब्रिटेन में रविवार को 2988 मामले सामने आए। यह देश में 22 मई के बाद एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने कहा- नए मामले बढ़ना चिंता की बात है। ज्यादातर युवा संक्रमित हो रहे हैं। कोशिश करें उनसे यह संक्रमण बुजुर्गों तक नहीं पहुंचे। देश में अब तक 3 लाख 47 हजार 152 लोग संक्रमित हैं और 41 हजार 551 मौतें हुई हैं।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को एक बाजार में मास्क पहनकर जाते लोग। देश में बीते कुछ दिनों से नए मामले बढ़ रहे हैं।

इटली: पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन

इटली की राजधानी रोम में रविवार को हजारों की संख्या में जुटकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कोरोना महामारी को फर्जी बताया। फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य करने के सरकार के आदेश को बेकार कहा। लोगों का कहना था कि ये फर्जी महामारी है। इसका सिर्फ उन्हीं लोगों पर असर होता है जो पहले से बीमार होते हैं। इसलिए सरकार को सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क को अनिवार्य करने के अपने फैसले को वापस लेना चाहिए।

इटली की राजधानी रोम में रविवार को मास्क लगाने के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1.26 के पार

ब्राजील में बीते 24 घंटे में 14 हजार 521 नए मामले सामने आए और 447 मौतें हुईं। देश में संक्रमण के अब तक 1 लाख 26 हजार 600 मामले आ चुके है। मरने वालों का आंकड़ा 1.25 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां अभी तक 40 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। देश में 32 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक कब्रिस्तान में ताबूत दफनाते कर्मचारी।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आतंकी हमले नौसेना और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की मौत

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी…

4 hours ago

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ भारत लौट रहे PM मोदी

 नई दिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को भारत ने किस गंभीरता से लिया…

4 hours ago

लखनऊ के नवाबों की घर में कटी नाक, दिल्ली से नहीं कर पाए हिसाब बराबर

नई दिल्ली। गेंदबाजों की शानदार वापसी और फिर केएल राहुल- अभिषेक पोरेल के शानदार अर्धशतकों के…

4 hours ago

Attack: आतंकियों ने क्यों रचा ये कायराना षड्यंत्र?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में…

4 hours ago

सीएम योगी, मायावती-अखिलेश समेत विपक्ष ने आतंकी हमले की निंदा

 लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा भाजपा सहित विपक्षी पार्टियों…

4 hours ago

बढ़ाई गई निगरानी, पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।…

4 hours ago