लगातार दूसरे दिन छह हजार से अधिक केस, 11 जिलों में सीरो सर्वे खत्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बुधवार को छह हजार से अधिक केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 6711 नए मामले बढ़े हैं। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 64,028 हो गई है। वहीं, इस दौरान 66 और संक्रमितों की जान गई। अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4112 पहुंच चुका है।

राज्य में अब तक 2,85,341 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,16,901 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटे में 5731 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य का रिकवरी का प्रतिशत 76.09 है। मंगलवार को प्रदेश में 1,44,360 सैंपल्स की जांच की गई।

अब तक कुल 69,17,773 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। बताया कि, कुल एक्टिव केस 64,028 में से 33,731 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,36,300 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 102,569 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि, राज्य के 11 जनपदों में सीरो सर्वे के अंतर्गत सैंपल एकत्र करने का काम आज पूरा हो गया। अब इसकी एंटीबॉडी के लिए टेस्टिंग की जाएगी और महीने के अंत तक हम बता पाएंगे कि इन 11 बड़े शहरों में संक्रमण का प्रतिशत क्या पाया गया है? प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 19,658 हो गई है।

जिनमें लगभग 15,83,756 मकान चिन्हित हैं, 91,49,453 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 49,508 है।

 

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago