नई दिल्ली। देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96 हजार 424 नए मामले सामने आये। जबकि 1174 मरीजों की जान चली गई। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 52 लाख 14 हजार 678 हो गई है।
जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 87,778 लोग रिकवर हुए, इससे ये आंकड़ा बढ़कर 41 लाख 12 हजार 552 पहुंच गया। वहीं कोरोना से अब तक 84,372 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या एक्टिव केस से चार गुना ज्यादा है। फिलहाल देश में एक्टिव केस 10 लाख 17 हजार 754 हैं।
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 15 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें पिछले 24 घंटे में 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग की गई, जबकि पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।
खास बात ये है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर अब 1.62% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है, घटकर 20% पहुंच गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 79% हो गई है।भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 24 हजार 619 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 45 हजार 840 हो गई है। जबकि 468 लोगों की मौत हो गयी। इससे ये आंकड़ा बढ़कर 31 हजार 351 पर पहुंच गया है।राहत की बात है कि इनमें 8 लाख 12 हजार 354 लोग ठीक हो चुके हैं।अभी 3 लाख 1 हजार 752 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4432 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 38 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों की संख्या 2,34,701 हो गई है। अब तक कुल 1,98,103 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक दिल्ली में कुल 4877 मरीजों की मौत हो चुकी है।राजधानी मे अभी कुल 31721 एक्टिव मरीज हैं।
कोरोना वायरस से केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।मध्य प्रदेश की दमोह लोकसभा सीट से भाजपा सांसद पटेल ने बीते दिन ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।’
इससे पहले अमित शाह, नीतिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र शेखावत और सुरेश अंगड़ी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।
नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…
नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…
लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…
-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…
नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…