Categories: देश

किसानों को बड़ा तोहफा : सरकार देगी 15 लाख रुपए, क्या है प्रोसेस ?

नई दिल्ली। सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। अब किसानों को 15 लाख रुपए तक मिल सकेंगे। हालांकि इसे पाने के लिए कई सारी शर्तें हैं और आपको इसी के आधार पर यह मिलेगा। इसे पीएम किसान एफपीओ योजना 2020 नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे किसानों की स्थिति सुधर सकती है। सरकार इस योजना पर 2024 तक 6,865 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

योजना का मकसद क्या है?

किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने इसे शुरू किया है। ताकि आप बिचौलियों से मुक्त हो सकें। इसका मतलब फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशंस (एफपीओ) यानी किसान उत्पादक संगठन है।

15 लाख रुपए किसे मिलेंगे?

15 लाख रुपए के लिए आपको एक एफपीओ बनाना होगा। इसमें किसानों का ग्रुप होगा। इसी ग्रुप को यह 15 लाख रुपए मिलेगा। इस ग्रुप में कम से कम 11 किसान होने चाहिए। इन 11 को या तो संगठन या फिर कंपनी बनानी होगी।

यह पैसा एक साथ मिलेगा?

नहीं, यह पैसा तीन साल के भीतर मिलेगा। यानी इसका मतलब यह है कि आपको कई चरण में मिलेंगे।

इससे क्या लाभ होगा?

इस योजना में जो भी ग्रुप का किसान होगा उसे कई तरह का लाभ मिलेगा। देश के किसानों को खेती में बिजनेस की तरह लाभ दिया जाएगा। किसानों को खेती को बिजनेस के रूप में बदलने का अवसर दिया जा रहा है।

क्या केवल एग्री कंपनी बनाने से 15 लाख मिलेगा?

नहीं, 11 किसानों को एग्री कंपनी बनाने के बाद उसे कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड कराना होगा। जो भी प्रोड्यूसर हैं उनके लाभ के लिए इस कंपनी को काम करना होगा। इसी तरह के संगठनों को 15-15 लाख रुपए मिलेंगे।

किस राज्य को यह लाभ मिलेगा?

देश के सभी राज्यों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। आप चाहे किसी भी राज्य में हों, संगठन बना सकते हैं। अगर किसान मैदानी इलाके के हैं तो 300 किसानों को अपने साथ जोड़ना होगा। अगर पहाड़ी एरिया जैसे उत्तराखंड या कहीं और के हैं तो फिर 100 किसानों को जोड़ना होगा।

आवेदन कैसे करें?

अभी तक सरकार ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इसलिए कुछ समय बाद सरकार जब पूरी तरह से इसे शुरू करेगी तभी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन आ सकता है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago