Categories: खास खबर

पोरबंदर के पास नाव पर पाकिस्तान ने की 4 राउंड फायरिंग

– एक मछुआरा घायल, 3 अन्य गोलियां पानी में चली गईं
– पाकिस्तानी गोलीबारी से भारतीय मछुआरों में भय
अहमदाबाद। पाकिस्तान जमीनी सीमा पर अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय जलक्षेत्र में एक नाव पर 4 राउंड फायरिंग की है। इस गोलीबारी में एक मछुआरा घायल हो गया, जबकि 3 अन्य गोलियां पानी में चली गईं। पाकिस्तानी नावों से की गई इस गोलीबारी से भारतीय मछुआरों में भय व्याप्त है।
पोरबंदर के चार भारतीय मछुआरे अपनी नाव के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा की तरफ गए थे। वे सभी भारतीय जलक्षेत्र में ही मछली पकड़ रहे थे लेकिन पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने समुद्री सीमा के पास एक एक नाव पर 4 राउंड फायरिंग की। इस दौरान नाव का टंडेल धीरूभाई बंभानिया घायल हो गया। एक गोली टंडेल के हाथ में लगी है जबकि 3 गोलियां पानी में जा गिरीं। वर्तमान में यह नाव वापस पोरबंदर तक पहुंच गई है लेकिन  नाव पर सवार मछुआरों के बीच भय का माहौल है।
बोट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनीषभाई लोधारी ने बताया कि भारतीय सीमा में एक नाव पर बुधवार रात एक पाकिस्तानी एजेंसी ने गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने यह गोलीबारी उस समय की जब पोरबंदर में मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। नाव पर पाकिस्तानी कर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक नाविक घायल हो गया है।
admin

Recent Posts

आतंकी हमले नौसेना और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की मौत

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी…

19 minutes ago

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ भारत लौट रहे PM मोदी

 नई दिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को भारत ने किस गंभीरता से लिया…

27 minutes ago

लखनऊ के नवाबों की घर में कटी नाक, दिल्ली से नहीं कर पाए हिसाब बराबर

नई दिल्ली। गेंदबाजों की शानदार वापसी और फिर केएल राहुल- अभिषेक पोरेल के शानदार अर्धशतकों के…

30 minutes ago

Attack: आतंकियों ने क्यों रचा ये कायराना षड्यंत्र?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में…

32 minutes ago

सीएम योगी, मायावती-अखिलेश समेत विपक्ष ने आतंकी हमले की निंदा

 लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा भाजपा सहित विपक्षी पार्टियों…

34 minutes ago

बढ़ाई गई निगरानी, पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।…

36 minutes ago