Categories: क्राइम

समूह संचालक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति ही निकला कातिल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार रात एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। महिला के सिर, चेहरे व गले पर हमले के निशान मिले हैं। ये घटना गंगापार इलाके में नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। महिला का स्वयं सहायता समूह का संचालन करती थी।

सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो हत्या की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की है। पता चला कि महिला के पति का दो दिन पहले गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था। हत्या का शक उसी युवक पर जताया गया। हालांकि जांच में पता चला कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है। पति को हिरासत में लिया गया है। कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है।

आशा मौर्या।- फाइल फोटो

पत्नी समूह संचालिका तो पति चलाता था ओला टैक्सी
नवाबगंज कोतवाली अंतर्गत कौड़िहार पुलिस चौकी के पबनाह गांव निवासी आशा देवी मौर्या (36 साल) क्षेत्रीय महिलाओं की मदद के लिए समूह चलाती थी। वह जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक मदद करती थी। उसका पति शिवशंकर मौर्य (40 साल) ओला कंपनी में बुकिंग पर गाड़ी चलाता है। जिंदगी आराम से कट रही थी।

रोज की तरह रविवार की रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह घरवाले जगे तो देखा कि आशा मौर्य का शव बिस्तर पर खून से सना पड़ा है। शोर शराबा हुआ तो गांव घर के लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।

मृतका के बच्चे।

खोजी कुत्ते ने बरामद कराई हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

मौके पर इंस्पेक्टर नवाबगंज सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उसके बाद सीओ सोरांव और एसपी गंगापार भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाया गया। सीमा को धारदार हथियार से मारा गया था। कुछ देर बाद हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई।

पति ने गांव के एक युवक पर शक जताकर पुलिस को किया भरमाने का प्रयास

पूछताछ में पति शिवशंकर मौर्या ने बताया कि दो दिन पहले गांव के एक युवक से उसका विवाद हुआ था। युवक ने दो लाख रुपए लिया था, लेकिन दे नहीं रहा था। पति ने उसी पर शक जताया, लेकिन गांव एवं घर के अन्य लोग कुछ कहानी बयां कर रहे थे। पुलिस को भी पति की कहानी में झोल नजर आ रहा था।

जब पुलिस ने पति के साथ कड़ाई की तो वह टूट गया और सच उगल दिया। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सीमा के नाम पर पति ने एक महंगा मोबाइल किस्त पर लिया था। जिसकी किस्त वह नहीं दे रहा था। इसके लिए लोन देने वाली कंपनी से बार बार फोन आ रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था।

शिवशंकर पत्नी सीमा पर लोन चुकाने के दबाव बनाता था और जान से मारने की धमकी देता था। रविवार रात में भी विवाद हुआ था। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। कई अन्य तारा की भी चर्चाएं शुरू है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago