Categories: खास खबर

कामयाबी : भारतीय नागरिकों एवं इकाइयों के स्विस बैंक खातों की दूसरी लिस्ट मिली

नई दिल्ली/ बर्न। भारतीय नागरिकों एवं इकाइयों के स्विस बैंक खातों की दूसरी लिस्ट भारत को मिल गई है। स्विटजरलैंड के साथ जानकारी के ऑटोमैटिक एक्सचेंज को लेकर हुए समझौते के तहत भारत को ये विवरण मिले हैं। कालेधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में इसे अहम उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है।

स्विटजरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (FTA) ने इस साल AEOI (ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन) फ्रेमवर्क के तहत भारत सहित 86 देशों को वित्तीय खातों से जुड़े विवरण साझा किए हैं। भारत को AEOI के तहत सितंबर, 2019 में पहली बार स्विस खातों से जुड़े विवरण हासिल हुए थे। उस समय स्विस FTA ने 75 देशों के साथ ये विवरण शेयर किए थे।

FTA की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज के तहत इस साल 31 लाख वित्तीय खातों की जानकारी दी गई है। पिछले साल लगभग इतने ही खातों की जानकारी FTA की ओर से दी गई थी।

FTA की ओर से जारी बयान में स्पष्ट तौर पर भारत का नाम नहीं लिया गया है लेकिन अधिकारियों ने ‘पीटीआइ’ को बताया कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जिनके साथ स्विटजरलैंड ने स्विस बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां साझा की है।

अधिकारियों ने कहा है कि इस साल स्विटजरलैंड द्वारा 86 देशों को उपलब्ध करायी गई 30 लाख से अधिक वित्तीय खातों में भारतीय नागरिक एवं इकाइयों की संख्या काफी अच्छी-खासी है।

अधिकारियों के मुताबिक स्विटजरलैंड के अधिकारी पिछले एक साल में 100 से अधिक भारतीय नागरिकों एवं इकाइयों की जानकारी आग्रह के आधार पर दे चुके हैं। स्विस अधिकारियों ने वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी जांच के सिलसिले में भारतीय अधिकारियों की ओर से प्रशासनिक सहयोग के आग्रह के आधार पर ये जानकारियां दी हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago