आयोवा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कोरोनावायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया। ट्रम्प ने पिछले हफ्ते हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद तीसरी चुनावी रैली की। आयोवा पहुंचे ट्रम्प ने कहा- महामारी के लिए सीधे तौर पर सिर्फ चीन जिम्मेदार है। चीन चाहता तो कोरोनावायरस को देश के बाहर नहीं जाने देता। लेकिन, अब इससे अमेरिका, यूरोप और पूरी दुनिया परेशान हो रही है।
ट्रम्प ने क्या कहा
आयोवा में हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- हम एक प्लेग यानी कोविड-19 का सामना कर रहे हैं। इसका मिलकर मुकाबला भी कर रहे हैं। लेकिन, इसे रोका जा सकता था। चीन चाहता तो इसे अपनी सीमाओं यानी अपने देश में रोक सकता था। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। पहले ये यूरोप पहुंचा और फिर अमेरिका। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया। अगले साल तक इस पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।
बाइडेन पर तंज
ट्रम्प ने इस दौरान डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बाइडेन पर तंज कसा। कहा- जब वे उप राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में चीन की एंट्री कराई। यह हमारे देश के लिए घातक साबित हुआ। चीन के वायरस के बावजूद हम देश में जॉब क्रिएट कर पाए। बेरोजगारी दर आधी कर दी। नौकरियों की बात करें तो यह ओबामा-बाइडेन के दौर से 23 गुना ज्यादा है।
किसानों का जिक्र
खेती के लिहाज से आयोवा अमेरिका के मुख्य राज्यों में गिना जाता है। ट्रम्प ने यहां किसानों की परेशानियों के लिए डेमोक्रेट्स को दोषी ठहराया और खुद को इस मामले में चैम्पियन करार दिया। इसके बाद अपराध का जिक्र किया। कहा- जो लोग अपराधों में शामिल हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
आयोवा को ट्रम्प के मजबूत गढ़ के तौर पर देखा जाता रहा है। लेकिन, रिपब्लिकन्स को लगता है कि इस चुनाव में बाइडेन ने यहां काफी फोकस किया है और उन्हें इसका फायदा मिल सकता है। ट्रम्प ने दावा किया कि सिर्फ आयोवा ही नहीं बल्कि देश के किसान भी उनके काम से बहुत खुश हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…