क्या आप एक बिज़नेस दौरे पर पुणे आ रहे हैं और सोच रहे हैं कि यहां स्मारकों और संग्रहालयों को देखने के अलावा कुछ और नहीं कर सकते, और आपको बाकी सारा वक्त होटल में रहकर ही गुजारना पडेगा? तो फिक्र छोड़िए क्योंकि पुणे के आसपास घूमने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं।
सबसे बेहतर है कि आप वीकेंड पर कहीं घूमने निकल जाएं क्योंकि यहां आप बहुत कुछ कर सकते हैं। आप पहाड़ियों में कुछ शांति पा सकते हैं, एडवेंचर का मजा ले सकते हैं, समुद्र तट पर बढ़िया तरीके से आराम कर सकते हैं, और क्या नहीं? यह शहर कई कुदरती अजूबों के नजदीक है जो आपके मन पर कब्जा कर लेंगे। जानने के लिए यहां पढ़िए:
इसके अलावा, पुणे के आस-पास 32 लाजवाब वीकेंड मनाने की जगहों की एक लिस्ट नीचे दी गई है।
सिंहगढ़
यदि आप पुणे में अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो सिंहगढ़ एक अच्छा विकल्प है। मराठा युग में बना, यह किला आपको हरी पहाड़ियों पर ट्रेक और निरीक्षण करने का मौका देता है।
यात्रा का सर्वोत्तम समय: जून-मार्च
कामशेत
आप पैराग्लिडिंग करने के लिए इस जगह पर आ सकते हैं! चाहें तो आप एक अनुभवी पायलट के साथ उड़ान का आनंद लें या फिर एक कोर्स करके खुद भी हाथ आजमा सकते हैं।
यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई
पवना झील
पुणे के पास शानदार पवना झील प्रकृति प्रेमियों और शांति तलाशने वालों के लिए सबसे बेहतर जगह है। रात भर के लिए किसी जगह पर जाना चाहते हों तो इससे अच्छा विकल्प शायद ही होगा। तारों की रौशनी के नीचे कैंपिंग करते समय आप अपना खाना भी पका सकते हैं, जो एक यादगार अनुभव होगा।
यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई
बेडसे गुफाएं
ये अजंता और एलोरा गुफाओं जितनी प्रसिद्ध भले ही ना हों, लेकिन बेडसे गुफाएं कम दिलचस्प नहीं हैं। इन पहली शताब्दी ईसा पूर्व की रॉक-कट गुफाओं को उगते सूरज की रौशनी में नहाता देखने के लिए सुबह सूरज उगने से पहले यहां आएं।
100 किमी के भीतर पुणे से सबसे ज्यादा पसंदीदा वीकेंड स्थानों में एक बेडसे केव्स का सफर, क्षेत्रीय इतिहास को समझने में काफी मददगार होता है।
यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई
लवासा
पुणे के पास एक दिवसीय यात्रा के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक, लवासा तुरंत अपनी मानव निर्मित झील के आसपास बनी रंगीन इमारतों, पत्थर की बनी सड़कों और विंटेज लैंपपोस्ट्स के साथ आपको यूरोप के सफर पर ले जाएगा। आप यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग, ज़िपलाइनिंग और रैपलिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
यात्रा का सबसे अच्छा समय: साल भर
लोहागढ़
17 वीं शताब्दी से भी पुराना, लोहागढ़ किला यहां ट्रेकिंग के लिए एक जानीमानी जगह है। ऊपर चढ़ते-चढ़ते हरियाली और खूबसूरती भी बढ़ती जाती है।
यात्रा का सर्वोत्तम समय: जून-मार्च
लोनावाला
पश्चिमी घाटों में स्थित, लोनावाला पुणे से 100 किमी के भीतर सबसे जाना-माना वीकेंड स्पॉट है। यहाँ के हरे-भरे ढलान, झरने, सुंदर तालाब और चारों ओर खूबसूरती आपके होश उड़ा देगी।
यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई
अंधारबन
पुणे के पास कई जगहों में अंधारबन एक और जगह है, जहां आप ट्रेक पर जा सकते हैं। लगभग 13 किमी के रास्ते पर चलना काफी आसान है, इसे पूरा होने में 4-5 घंटे लगते हैं। दिन के दौरान शानदार दृश्यों के लिए या रात के रोमांचक नजारों के लिए यहां जरूर आएं।
यात्रा का सबसे अच्छा समय: साल भर
कुणेगांव
जो लोग पुणे में रह रहे हैं, वे कुनेगांव में सबसे अद्भुत चीजों का मजा ले सकते हैं। डेला एडवेंचर पार्क में आपके लिए 70 से अधिक मजेदार एक्टिविटीज हैं, जिनमें एटीवी सवारी, ऑफ-रोड बाइकिंग, ज़ोरबिंग, जायंट स्विंग, शूटिंग, तीरंदाजी, क्रॉसबो, रॉकर इजेक्टर सवारी और पेंटबॉलिंग शामिल हैं।
यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…