पटना। राजद ने शनिवार को घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें रोजगार, कृषि, उद्योग, उच्च शिक्षा, महिला सशक्तीकरण से लेकर स्मार्ट गांव तक पर जोर दिया गया है। पार्टी ने स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज, स्वास्थ्य सेवा, खेल नीति समेत कुल 17 मुद्दों को प्राथमिकता दी है।
राजद नेता मनोज झा ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को स्थाई सरकारी नौकरी दी जाएगी। राजद ने सरकार बनने पर किसानों के सभी कर्ज माफ करने की भी ऐलान किया है।
इसके अलावा घोषणापत्र में रोजगार और स्वरोजगार में नियोजित शिक्षकों को वेतनमान और सभी संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया गया है। समान काम के बदले समान वेतन और सभी विभागों में निजीकरण खत्म करने को भी प्रमुखता से रखा गया है।
राजद ने वादा किया है कि सरकार बनने पर 10 लाख नौकरियां देंगे। नियुक्तियां पहले से खाली पड़े पदों पर होंगी, साथ ही नए पद भी बनाए जाएंगे। संविदा को खत्म करके सभी कर्मचारियों को स्थाई कर समान काम समान वेतन दिया जाएगा। सभी विभागों में निजीकरण को खत्म किया जाएगा। रोजगार सृजन के लिए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए नई औद्योगिक पॉलिसी के तहत प्रभावी टैक्स डिफरेंट और टैक्स वीवर स्कीम लाई जाएगी।
उच्च शिक्षा और रोजगार
किसानों का भी रखा जाएगा ख्याल
जदयू के हर खेत तक सिंचाई के पानी की व्यवस्था के मुद्दे को राजद ने भी अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। सभी सिंचाई पंपों को सोलर पंप में तब्दील करने का वादा किया गया है। किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे। इसके अलावा खेल नीति के तहत बिहार में बड़े खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ हर प्रमंडल (डिवीजन) में एक बड़े स्टेडियम के स्थापना को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। राजद ने वृद्धा पेंशन में पुरानी व्यवस्था लागू करने की बात कही है। इसके अलावा गांव को स्मार्ट बनाने पर जोर दिया गया है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…