नई दिल्ली। भारतीय नौसेना द्वारा गाइड की गई मिसाइल कॉवेट्ट आइनएस कोरा (Corvette INS Kora ) द्वारा छोड़े गए एंटी शिप मिसाइल (AShM) ने अपने लक्ष्य पर पहुंच निशाने को बेधने में सफलता हासिल कर ली है। अधिकतम दूरी के साथ इसने बंगाल की खाड़ी में सटीक निशाना साधा है। निशाना बना जहाज गंभीर तौर पर क्षतिग्रस्त है और आग से घिरा हुआ है।
कुछ दिनों पहले ही भारतीय नौसेना ने एक वीडियो रिलीज की थी। इसमें अरब सागर में एक अभ्यास के दौरान एंटी-शिप मिसाइल (AshM) लॉन्च किया गया। इसकी जानकारी नौसेना की ओर से दी गई थी। इसके अनुसार INS प्रबल ने एक पुराने जहाज को निशाना बनाते हुए एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की जिसके बाद सटीक निशाने के कारण वह जहाज समुद्र में डूब गई। भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी थी।
हाल के कुछ सप्ताह के दौरान भारत में अनेक मिसाइलों का परीक्षण किया गया है। इनमें सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस और एंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम-1 शामिल हैं। भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल शौर्य का भी परीक्षण किया है। रूद्रम-1 भारत का प्रथम स्वदेश विकसित एंटी रेडिएशन हथियार है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…