लखनऊ। फ्रांस में हुए आतंकी हमले पर विवादित बयान देकर मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर पर केस दर्ज किया गया है। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने नफरत फैलाने, शांति भंग और आईटी एक्ट में यह केस दर्ज हुआ है।
31 अक्टूबर को मुनव्वर ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले का समर्थन करते हुए कहा था कि अगर उसकी जगह मैं हाता तो मैं भी वही करता। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए।
राणा ने कहा था कि, ‘आप विवाद को जन्म देकर लोगों को उकसा रहे हैं। मोहम्मद साहब का कार्टून बना कर उसे कत्ल के लिए मजबूर किया गया, अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वही करता जो उस स्टूडेंट ने किया।’ उन्होंने आगे भगवान राम को लेकर कहा कि कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।
मोदी पर भी साधा निशाना
मुनव्वर ने प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद फैलाने वाले बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा।
मुनव्वर के मुताबिक,‘मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों साल से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।’
फ्रांस में क्या हुआ था?
पिछले दिनों फ्रांस में एक टीचर ने क्लास के अंदर पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था। इसके बाद एक स्टूडेंट ने उस टीचर का कत्ल कर दिया था। बाद में उस स्टूडेंट को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इस वारदात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस वारदात को इस्लामी आतंकवाद करार दिया था।
मैक्रों ने कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल (भविष्य) हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा। साथ ही उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून जारी रखने की बात कही थी।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…