वियना। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में मंगलवार सुबह आतंकी हमला हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 6 अलग-अलग लोकेशन्स पर फायरिंग हुई। ऑस्ट्रिया के होम मिनिस्टर कार्ल नेहमार के मुताबिक, घटना को आतंकी हमले के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
फायरिंग जारी
ऑस्ट्रिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ओआरएफ के मुताबिक, घटना सोमवार रात (भारतीय समय के अनुसार मंगलवार तड़के) हुई। अपडेट्स के मुताबिक, कुछ इलाकों में रुक-रुककर फायरिंग जारी थी। मारे जाने वाले लोगों के बारे में अभी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स और द गार्जियन ने इनकी संख्या 2 बताई है। वहीं, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने मरने वालों का आंकड़ा 7 बताया है। वियना पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मरने वालों की संख्या नहीं बताई है। पुलिस ने कहा- हालात काफी खराब हैं। कृपया किसी भी हालत में सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। मरने वालों में एक पुलिस अफसर भी शामिल है।
कौन हैं हमलावर?
अब तक इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई कि हमलावर कितने और कौन हैं। और क्या इनका संबंध फ्रांस में पिछले दिनों हुई घटना से है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा- हमले में एक अफसर मारा गया है। हम पूरी ताकत से उनका मुकाबला कर रहे हैं। एक हमलावर यहूदी धर्मस्थल सिनेगॉग के पास फायरिंग करता नजर आ रहा है। इसके चेहरे पर मास्क है। वियना में यहूदी समुदाय के नेता ओस्कर ड्यूटेक ने कहा- हम यह नहीं कह सकते कि हमला किसने किया और क्या हमारा धर्मस्थल ही निशाने पर था।
इस हमले से जुड़े सवाल और उनके फिलहाल मौजूद जवाब
Q. कहां और कब हुआ हमला?
A. ऑस्ट्रिया की राजधानी और ऐतिहासिक शहर वियना में। सोमवार रात करीब आठ बजे। भारतीय समय के अनुसार मंगलवार तड़के करीब 5 बजे। एक यहूदी धर्मस्थल (सिनेगॉग) को भी निशाना बनाया गया।
Q. कितने हमलावर और कितनी जगह हमला?
A. हमलावरों की संख्या साफ नहीं है। अगर है भी तो ऑस्ट्रियाई सरकार ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वियना में कुल 6 स्थान पर हमला किया गया।
Q. कितने लोग मारे गए या घायल हैं? हमलावरों का क्या हुआ?
A. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, 7 लोग मारे गए हैं। सोशल मीडिया संख्या 3 बता रहा है। इसके अनुसार, एक हमलावर भी मारा गया है। लेकिन, आधिकारिक तौर पर किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है।
Q. हमलावरों के बारे में अब तक क्या जानकारी है?
A. अब तक कुछ खास नहीं। ऑस्ट्रियाई सरकार इसे आतंकी हमला बता रही है। ये नहीं बताया गया कि ये कौन हैं, कितने हैं और किस देश के नागरिक हैं। न ही साफ तौर पर इनका मकसद साफ है। संख्या तीन या चार हो सकती है। सभी ब्लैक हुड वाली टी-शर्ट्स और व्हाइट पैंट्स में दिखे हैं। चेहरे पर मास्क हैं।
Q. पुलिस और सुरक्षा बल क्या कर रहे हैं?
A. पुलिस उलझन में नजर आ रही है, क्योंकि हमला एक के बाद एक कुल 6 जगह हुआ। अब लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो
वियना में आतंकी हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ में हमलावर भी दिखाई दे रहा है। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। यहां सोमवार रात से ही महामारी रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया जाने वाला था। वियना के चांसलर ने कहा- हमारा शांत शहर दहशत में है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…