सोनिया ने मनमोहन को इसलिए चुना क्योंकि वे राहुल के लिए खतरा नहीं थे : ओबामा

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ एक हफ्ते में दूसरी बार चर्चा में है। किताब के एक हिस्से में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी का जिक्र है। ओबामा के मुताबिक, सोनिया ने मनमोहन सिंह को इसलिए प्रधानमंत्री बनाया, क्योंकि वो चाहती थीं कि राहुल गांधी के लिए भविष्य में कोई चुनौती खड़ी न हो सके।

चार दिन पहले इसी किताब (संस्मरण) का एक और हिस्सा सामने आया था। इसमें ओबामा ने कहा था- राहुल उस स्टूडेंट की तरह हैं, जो टीचर को इम्प्रेस करने के लिए तो उत्सुक (ईगर) है, लेकिन सब्जेक्ट का मास्टर होने के मामले में योग्यता या जुनून की कमी है। यह राहुल की कमजोरी है।

भारत का आर्थिक विकास
ओबामा के मुताबिक, 1990 के दशक में भारत मार्केट बेस्ड इकोनॉमी था। मिडिल क्लास तेजी से ग्रोथ कर रहा था। इसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अहम योगदान था। उन्होंने लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए काफी मेहनत और कोशिश की। उनके बारे में कहा जाता है कि वे भ्रष्ट नहीं थे।

ओबामा के मुताबिक, 26/11 के मुंबई हमले के बाद मनमोहन पर पाकिस्तान के खिलाफ हमले का दबाव था। उन्होंने ऐसा नहीं किया। लेकिन, इसका उन्हें सियासी तौर खामियाजा भुगतना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी मजबूत होती गई। ओबामा के मुताबिक, भारत की राजनीति पर अब भी धर्म और जाति हावी हैं। लेकिन, ये कहना सही नहीं होगा कि इसी वजह से मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया गया। इसके पीछे वजह कुछ और थी।

सोनिया की मंशा पर सवाल
ओबामा लिखते हैं- कई सियासी जानकार मानते हैं कि सोनिया ने मनमोहन को बहुत सोच समझकर पीएम बनाया। सिंह का कोई पॉलिटिकल बेस भी नहीं था। सच्चाई कुछ और है। दरअसल, सोनिया नहीं चाहती थीं कि उनके 40 साल के पुत्र राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य को कोई खतरा हो। वे राहुल को कांग्रेस की कमान सौंपने के लिए भी तैयार कर रही थीं।

उस डिनर की बात…
ओबामा ने एक डिनर का भी जिक्र किया है। यह ओबामा के सम्मान में मनमोहन सिंह ने होस्ट किया था। सोनिया और राहुल इसमें शामिल हुए थे। ओबामा लिखते हैं- सोनिया बोलने से ज्यादा सुनना पसंद कर रही थीं। जैसे ही पॉलिसी मैटर की तरफ बात होती तो वो बातचीत का रुख अपने बेटे राहुल की तरफ मोड़ देतीं। अब मेरे सामने साफ हो गया था कि सोनिया इंटेलिजेंट हैं और इसे जाहिर भी कर देती हैं। राहुल स्मार्ट और जोशीले दिखे। उन्होंने मेरे 2008 के इलेक्शन कैम्पेन के बारे में भी सवाल किए।

ओबामा आगे लिखते हैं- मैं नहीं जानता था कि पद से हटने के बाद मनमोहन सिंह के साथ क्या होगा। क्या वे सत्ता राहुल को सौंप देंगे। यानी वही करेंगे जो राहुल के लिए सोनिया ने सोच रखा है। या कांग्रेस के दबदबे को भाजपा चुनौती देगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago