श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस: पेश नहीं हुआ श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के 13.37 एकड़ जमीन के स्वामित्व विवाद में आज जिला जज साधना रानी ठाकुर की अदालत में महज 5 मिनट की सुनवाई के बाद अगली तारीख 10 दे दी गई। दरअसल, आज चार प्रतिवादियों को अदालत में पेश होना था। लेकिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत में पेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, शाही ईदगाह मस्जिद ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के अधिवक्ताओं ने अदालत से आब्जेक्शन दाखिल करने का समय मांगा।

इस पर अदालत ने सुनवाई के नई तारीख दी है। जन्मभूमि पर मालिकाना हक हासिल करने के लिए 12 अक्टूबर को जिला जज की अदालत में वाद दायर किया गया था। कहा गया था कि जिस जगह पर ईदगाह मस्जिद है, वही कृष्ण जन्मस्थान है।

सीनियर डिवीजन से खारिज होने के बाद जिला जज के यहां पहुंचा वाद
दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण विराजमान और वकील रंजना अग्निहोत्री समेत आठ वादियों की तरफ से मथुरा की जिला अदालत में केस दाखिल किया गया था। इससे पहले श्रीकृष्ण विराजमान की तरफ से 30 सितंबर को जन्मभूमि पर मालिकाना हक हासिल करने और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने के लिए सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में वाद दाखिल किया था।

हालांकि अदालत ने यह कहते हुए सुनवाई से इंकार करते हुए दावा खारिज कर दिया गया था कि भक्तों को वाद दायर करने का अधिकार नहीं है। इस आदेश को चुनौती देते हुए वादियों ने जिला जज की अदालत का रुख किया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया था। बुधवार को प्रतिवादियों को अपना पक्ष कोर्ट में रखना था। लेकिन अब मामले की सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

कोर्ट ने प्रतिवादी श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और शाही मस्जिद ईदगाह के नोटिस जारी किया था। कहा था कि सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। इस केस में हिंदू महासभा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा, माथुर चतुर्वेद परिषद, तीन संगठनों ने भी खुद को पक्षकार बनाए जाने के लिए याचिका दाखिल की थी। उस पर भी अब अगली तारीख पर सुनवाई होगी।

याचिका में 1968 में हुए समझौते को गलत बताया गया, क्या है ये समझौता?
दरअसल, 1951 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट बनाया गया था। तब तय किया गया था कि वहां दोबारा भव्य मंदिर बनेगा और ट्रस्ट उसका प्रबंधन करेगा। इसके बाद 1958 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्था सेवा संघ नाम से संस्था का गठन हुआ।

कानूनी तौर पर इस संस्था को जमीन पर मालिकाना हक हासिल नहीं था, लेकिन इसने ट्रस्ट के लिए तय सारी भूमिकाएं निभानी शुरू कर दीं। इस संस्था ने 1964 में पूरी जमीन पर नियंत्रण के लिए एक सिविल केस दायर किया, लेकिन 1968 में खुद ही मुस्लिम पक्ष से समझौता कर लिया।

इसके तहत मुस्लिम पक्ष ने मंदिर के लिए अपने कब्जे की कुछ जगह छोड़ी और उन्हें बदले में पास ही जमीन दे दी गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि 13.37 एकड़ में बना हुआ है। इसमें 10.50 एकड़ वर्तमान में श्रीकृष्ण विराजमान के पास है। लेकिन याचिकाकर्ता पूरी जमीन पर हक चाहते हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago