हैदराबाद। नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक की काउंटिंग में तेलंगाना राष्ट्रवादी समिति (TRS) सबसे आगे है। उसे 55 सीटें मिल चुकी हैं। एक सीट पर पार्टी आगे है। सबसे ज्यादा फायदे में भाजपा रही। उसे 44 सीटें मिल चुकी हैं और 5 पर वह आगे चल रही है।
भाजपा ने यहां असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। AIMIM को 43 सीटें मिली हैं। कांग्रेस सिर्फ 2 सीटें जीत पाई।
शुक्रवार सुबह 8 बजे 150 सीटों के शुरुआती रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी नजर आ रही थी। उसे 79 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही थी। वहीं, पिछला चुनाव जीतने वाली TRS 35 पर सिमटती दिखी।
इसके बाद दोपहर करीब एक बजे खेल पलट गया। TRS ने यहां बढ़त बना ली। यह बढ़त आखिर तक बनी रही। हालांकि भाजपा के उभार से सबसे ज्यादा नुकसान TRS को ही हुआ है। पार्टी को पिछले चुनाव में 99 सीटें मिली थीं। इस बार वह 60 सीटें भी नहीं जीत पाई।
13 साल पहले ही GHMC का गठन हुआ था
इस बार 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। GHMC के 150 वार्डों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव इस बार बेहद खास माने जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। 2007 में ही GHMC का गठन हुआ था।
अब तक GHMC के 2 चुनाव हुए
2016 की स्थिति
पार्टी | कितनी सीटें |
TRS | 99 |
AIMIM | 44 |
भाजपा | 4 |
कांग्रेस | 2 |
TDP | 1 |
कुल | 150 |
2009 की स्थिति
पार्टी | कितनी सीटें |
कांग्रेस | 52 |
TDP | 45 |
AIMIM | 43 |
भाजपा | 4 |
अन्य | 5 |
कुल | 149 |
इस बार शाह ने मोर्चा संभाला था
गृह मंत्री अमित शाह 29 नवंबर को हैदराबाद पहुंचे थे। वे चार मीनार पर स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर गए और सिकंदराबाद में रोड शो किया था। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर TRS सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा- चंद्रशेखर राव (KCR) जी से पूछना चाहता हूं कि आप ओवैसी की पार्टी से समझौता करते हैं, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। लोकतंत्र में किसी भी पार्टी से समझौता या गठबंधन किया जा सकता है। दिक्कत है कि आपने एक कमरे में ईलू-ईलू करके सीटें बांट लीं।
ओवैसी की तरफ से अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों के शहर में होने के सवाल पर शाह ने कहा था- जब मैं एक्शन लेता हूं, तो वे संसद में बवाल करते हैं। उनसे कहिए कि मुझे लिखकर दें कि रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को निकाला जाना है।
इस बार भी 50% वोटिंग नहीं हई
इस बार GHMC चुनाव में 46.55% वोटिंग हुई। 2009 के 42.04% तो 2016 के चुनाव में 45.29% लोगों ने ही वोट डाला। हालांकि पिछले 2 चुनाव से ज्यादा इस बार मतदान हुआ।
GHMC में 24 विधानसभा, 5 लोकसभा सीटें
GHMC देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, मेडचल-मलकाजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी शामिल हैं। पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र हैं तो तेलंगाना की 5 लोकसभा सीटें आती हैं। यही वजह है कि GHMC चुनाव में KCR से लेकर भाजपा, कांग्रेस और ओवैसी तक की साख दांव पर लगी है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…