Categories: राजनीति

4 दिनों की मतगणना के बाद स्नातक सीट भाजपा की झोली में, निर्दलीय से मिली कड़ी टक्कर

लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अवनीश सिंह की मतगणना के चौथे दिन जीत हो गई। भाजपा के कैंडिडेट अवनीश सिंह को सबसे ज्यादा 39588 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रही निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह 33185 वोट मिले हैं। अवनीश सिंह ने कांति सिंह को 6403 वोट से हराया हैं। पहले दिन खण्ड स्नातक सीट के लिए रमाबाई स्थल को हंगामे के बीच शुरू हुई थी।

मतगणना में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पहले पांचवे चक्रों में निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह से पीछे चल रहे बीजेपी प्रत्याशी अवनीश सिंह ने छठे चक्र में लगभग 500 मतों की बढ़त बना ली जो रविवार जीत तक जारी रही।

हंगामा और आरोप के बीच छठे चक्र से पिछड़़ीं कांति
शुक्रवार की शाम कांटे के मुकाबले में तीसरे राउंड की समाप्ति के साथ निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह भाजपा के अवनीश कुमार सिंह से महज 657 वोटों से आगे थीं। हालांकि‚ पहले राउंड में एक हजार का अंतर था‚ जो तीसरा राउंड आते–आते घट गया। इससे पहले बूथ संख्या 171 की मतपेटी में गड़बड़ी को लेकर कांति सिंह के समर्थकों ने हंगामा किया।

देर रात जिला प्रशासन से लिखित शिकायत भी की गई। उधर‚ टेबल संख्या तीन में मतगणना के दौरान भाजपा के एजेंटों की कर्मचारियों से कहासुनी हुई थी। भाजपा समर्थकों ने कर्मचारियों पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराकर मतगणना शुरू कराई।

इससे पहले शुरुआत में गुरुवार देर रात तक मतदान पत्रों की गड्डी बनाई गई और शुक्रवार तड़के मतगणना शुरू हुई थी। कांति सिंंह ने पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी से एक हजार मतों से बढ़त बना ली थी। र्मचारियों की शिफ्ट बदलने के कारण करीब 45 मिनट तक मतगणना रोकनी पड़ी। सभी प्रत्याशी देर रात तक समर्थकों के साथ डटे रहे। इस दौरान बीच बीच मे हंगामा भी होता रहा।

भाजपा कैंडिडेट बोले- यह कार्यकर्ताओं की जीत है
अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं की है। भाजपा के कार्यकर्ता और सभी मतदाताओं का भरोसा मिला तब आज हम जीते हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक चुनाव में लगता है तो ऐसे में कोई भी कैंडिडेट के सामने टिक जाए संभव नहीं यह जीत देश के प्रधानमंत्री जी की है, प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की है, सीएम योगी आदित्यनाथ की है सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की यह जीत है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago