Categories: खास खबर

दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 पंजाब के और 3 कश्मीर के हैं। शकरपुर इलाके में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले एनकाउंटर भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक ये किस आतंकी संगठन से जुड़े हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन, ये ISI के नार्को टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े हैं। इनके नाम शब्बीर अहम, अयूब पठान, रियाज राठर, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह हैं। गुरजीत और सुखदीप, पंजाब के शौर्य चक्र विजेता एक्टिविस्ट बलविंदर की हत्या में भी शामिल थे।

पांचों संदिग्ध जम्मू-कश्मीर के नंबर वाली सफेद रंग की कार में सवार थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो, इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिस गाड़ी में ये संदिग्ध सवार थे, उसका नंबर JK 04B 8173 है।

आतंकियों ने 17 अक्टूबर को एक्टिविस्ट बलविंदर की हत्या कर दी थी। बलविंदर सिंह ने पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद के दौर में बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला किया था। उन पर 42 बार हमले हुए थे। इसके चलते उन्हें परिवार समेत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

पिछले महीने जैश के संदिग्ध आतंकी पकड़े गए थे
शकरपुर पूर्वी दिल्ली का इलाका है। यह लक्ष्मी नगर और मयूर विहार के बीच आता है। शकरपुर में की गई कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले नवंबर में भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 संदिग्ध आतंकियों को सराय काले खां के पास से पकड़ा था।

admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

5 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

5 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

5 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

5 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

6 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

6 hours ago