Categories: देश

भारत बंद: गुजरात में तीन हाइवे पर कांग्रेस सड़कों पर टायर जलाए, कर्नाटक में भी प्रदर्शन

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के समर्थन में आज (मंगलवार 8 दिसंबर) भारत बंद किया गया है। भाजपा शासित 17 में से 15 राज्यों में इसका ज्यादा असर अब तक नहीं देखा गया है। गुजरात के तीन हाइवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया।

बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हंगामा किया। यहां गंज चौक में सड़क पर टायर जलाए गए। आरजेडी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया।

देश के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार है। छह केंद्र शासित प्रदेश भी हैं, जिनमें से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू है। इस तरह इन 23 राज्यों में देश की 50% आबादी रहती है। यहां 6.25 करोड़ किसान परिवार हैं।

गुजरात में 3 हाईवे पर प्रदर्शन

अहमदाबाद-विरमगाम हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, इससे ट्रैफिक जाम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने वडोदरा और भरूच में भी नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने अहमदाबाद में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

वडोदरा नेशनल हाईवे, साणंद और भरूच-दहेज हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए। इसके कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।

गोवा : बंद का अब तक असर नहीं भाजपा शासित गोवा में मंगलवार को का जनजीवन सामान्य नजर आ रहा है। यहां बाजार खुले हुए हैं और सड़कों पर आवाजाही भी सामान्य दिनों की तरह है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी आम दिनों की तरह चल रहा है। यहां टूरिस्ट भी नजर आए। पणजी के आजाद मैदान पर कुछ संगठन प्रदर्शन कर सकते हैं।

कर्नाटक : कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

यहां कांग्रेस नेताओं ने विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने केंद्र सरकार के सामने नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। कांग्रेस नेता यहां रैली भी निकाल सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम सिद्धारमैया, बीके हरिप्रसाद और रामलिंगा रेड्डी शामिल थे।

बिहार : दरभंगा में हंगामा

बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हंगामा किया। यहां गंज चौक में सड़क पर टायर जलाए गए। आरजेडी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रही है। राजधानी पटना में सड़कों पर बहुत कम वाहन नजर आ रहे हैं। आरजेडी ने अपने समर्थकों से भारत बंद को सफल बनाने के लिए जुट जाने को कहा है। राज्य के अरावल, जहांनाबाद, औरंगाबाद, कैमूल, लखीसराय, जमुई और बेगुसराय जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।

बिहार के दरभंगा शहर के गंज चौक पर RJD कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाए और नारेबाजी की। RJD भारत बंद का समर्थन कर रही है।

मध्य प्रदेश: होशंगाबाद में विरोध प्रदर्शन
राज्य के सिवनी मालवा क्षेत्र में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन (KKMS) ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से नए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।

इंदौर में दिग्विजयसिंह, सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ छावनी मंडी बंद कराने पहुंचे। लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए थे। आधे घंटे धरने के बाद वे चले गए।

उत्तर प्रदेश में प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम अफसरों की मीटिंग में साफ कर दिया था कि बंद के चलते लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रशासन हाई अलर्ट पर है। हरियाणा के किसान आंदोलन में शामिल हैं। पंजाब के बाद हरियाणा में किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया था। राज्य के 3400 पेट्रोल पंप दोपहर तीन बजे बंद रहेंगे।

गुजरात में असर के आसार नहीं

भारत बंद के मद्देनजर गुजरात सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अहमदाबाद में पुलिस कमिश्नर ने एक जगह पर चार या इससे ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात के किसान और APMC मंडियां भारत बंद के सपोर्ट में नहीं हैं। हमारे राज्य में बंद सफल नहीं रहेगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago