वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.79 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 69 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 49 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहे फ्रांस ने साफ कर दिया है कि 15 दिसंबर को लॉकडाउन हटाए जाने की संभावना काफी कम है।
फ्रेंच हेल्थ मिनिस्ट्री के अफसर जेरोम सेलोमन ने कहा- हमने बहुत मुश्किल वक्त का सामना किया है। अब हालात काबू में आ रहे हैं तो हम लॉकडाउन हटाने का रिस्क नहीं ले सकते। फ्रांस में 6 हफ्ते का लॉकडाउन 15 दिसंबर को खत्म हो रहा है। चार हफ्ते पहले तक हर दिन करीब 50 हजार मरीज मिल रहे थे। अब यह संख्या 11 हजार तक पहुंची है। इसलिए सरकार का मानना है कि इसे जल्द हटाने से हालात फिर खराब हो सकते हैं।
वैक्सीनेशन मेंडेटरी नहीं हो
WHO ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन को अनिवार्य यानी मेंडेटरी नहीं किया जाना चाहिए। संगठन ने कहा- बेहतर ये होगा कि इसका इस्तेमाल मेरिट के आधार पर किया जाए। अनिवार्य करने से कोई फायदा नहीं होगा। जिनको जरूरत है, उन्हें जरूर दी जानी चाहिए। अब हमें यह देखना होगा कि देश इस वैक्सीन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। दूसरी तरफ, यूएन की हेल्थ एजेंसी ने इस मेंडेटरी करने को कहा है।
मैक्सिको में हालात बिगड़े
मैक्सिको में हेल्थ मिनिस्ट्री एक बार फिर अलर्ट पर है। इस छोटे से देश में सोमवार को 6399 मामले सामने आए। इसके साथ ही इसी दौरान 357 लोगों की मौत हो गई। अब सरकार ने कहा है कि वो क्रिसमस पर किसी तरह की राहत देने नहीं जा रही। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- हमारे देश में करीब 12 लाख केस सामने आ चुके हैं। हम अपने एक लाख से ज्यादा नागरिकों को गंवा चुके हैं। हालात ऐसे नहीं हैं कि कोई रिस्क लिया जाए। लिहाजा, प्रतिबंध कम किए जाने की उम्मीद न करें।
चीन में 12 नए संक्रमित मिले
चीन में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले यहां 15 नए मामले मिले थे। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों में से 10 दूसरे देशों से पहुंचे लोग हैं। एक हफ्ते पहले तक देश में सिर्फ 5 से 6 ऐसे मामले सामने आ रहे थे। देश में अब तक 86 हजार 646 संक्रमित मिले हैं और 4 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।
साउथ कोरिया ने 4 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया
साउथ कोरिया ने 4.4 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज के लिए ऑर्डर दिया है। इसके लिए चार कंपनियों फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन से करार किया गया है। सरकार ने कहा है कि अगले साल से वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। देश में अब तक 38 हजार 755 मामले सामने आए हैं और 552 मौतें हुई हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…